{"_id":"5a9d7b194f1c1b0d658b5b88","slug":"41520270105-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया ने दी दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया ने दी दस्तक
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
डायरिया ने दी दस्तक, दर्जनभर मरीज भर्ती
अस्पताल मरीजों से भरे, डाक्टरों का टोटा
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। मौसम के सख्त होते ही मौसमी और संक्रामक बीमारियां जोर पकडने लगी हैं। जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ जुट रही है। सोमवार को एक दर्जन डायरिया ग्रस्त मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, अस्पताल में डाक्टरों की कमी से मरीज और तीमारदार परेशान हैं।
सोमवार को डायरियाग्रस्त आवास विकास कालोनी निवासी कल्पना (55), बबेरू निवासी रोहित (5), कटरा की सुनीता सेन (35), स्वराज कालोनी की रागिनी देवी (44), अलीगंज के अजय कुमार (35) व पद्माकर चौराहा के नफीस (22) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा वायरल फीवर ग्रस्त इंदिरा नगर की सुनैना (20), बाबा तालाब की सावित्री (58) व कौशिल्या (60), कैलाशपुरी का मुकेश कुमार (20) को भी जिला अस्पताल लाया गया।
उधर, जिला अस्पताल में डाक्टरों की कमी ने मरीजों और तीमारदारों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। जिला अस्पताल में इक्का-दुक्का चिकित्सक ही मरीजों का इलाज कर रहे हैं। सीएमएस डा.किशोरी लाल ने बताया कि कई चिकित्सकों का शासन ने तबादला कर दिया है। उच्चाधिकारियों और शासन को पत्र भेजकर रिक्त पदों पर तैनाती की मांग की है।