फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   नागेंद्र पाल बसपा के नए जिलाध्यक्ष बने

नागेंद्र पाल बसपा के नए जिलाध्यक्ष बने

Sat, 16 Dec 2017 11:41 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
नागेंद्र पाल बसपा के नए जिलाध्यक्ष बने
फर्रुखाबाद। बसपा में फैली रार की गाज आखिर जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गौतम पर गिर ही गई। बसपा सुप्रीमो के निर्देश पर नगेंद्र पाल सिंह जाटव को जिलाध्यक्ष, रामनरेश गौतम को मंडल जोन इंचार्ज कानपुर मंडल और विजय गौतम को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन



नगर निकाय चुनाव के बाद जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गौतम ने पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम और पूर्व मंडल जोन कोआर्डिनेटर रजनीकांत कुशवाह समेत तीन वरिष्ठ पदाधिकारियों को पार्टी से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद सुभाष गौतम और रजनीकांत कुशवाह का श्रीकृष्ण गौतम से सीधा मोर्चा खुल गया था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर
विज्ञापन



गंभीर आरोप-प्रत्यारोप लगाए थे। रजनीकांत गौतम और सुभाष गौतम ने श्रीकृष्ण गौतम की शिकायत बसपा सुप्रीमो से करने की बात कही थी। पार्टी सूत्रों की मानें तो यह मामला बसपा सुप्रीमो तक पहुंच भी गया, जिसके चलते श्रीकृष्ण गौतम को जिलाध्यक्ष पद से हाथ धोना पड़ा। पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गौतम ने बताया कि वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और पार्टी में रहते हुए काम करते रहेंगे। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम ने अमर उजाला को मोबाइल पर बताया कि उनकी शिकायत पर ही श्रीकृष्ण गौतम के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगेंद्र पाल बसपा जिलाध्यक्ष बने
रामनरेश मंडल जोन इंचार्ज, विजय गौतम को सदर का प्रभार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed