{"_id":"59f37cc34f1c1b76678b7be9","slug":"41509129411-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजन फेल होने से पौने दो घंटे खड़ी रही पुरुषोतम एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजन फेल होने से पौने दो घंटे खड़ी रही पुरुषोतम एक्सप्रेस
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। नई दिल्ली से टाटा नगर जा रही 12802 डाउन पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का इंजन शुक्रवार तड़के पाता रेलवे स्टेशन पर फेल हो गया। करीब पौने दो घंटे तक पाता रेलवे स्टेशन पर ट्रेन खड़ी रही। इससे दिल्ली-हावड़ा डाउन रेल मार्ग बाधित रहा। बाद में फफूंद से मालगाड़ी का इंजन लगाया गया और फिर ट्रेन को रवाना किया जा सका।
जानकारी के अनुसार नई दिल्ली से टाटा नगर जाने वाली 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस शुक्रवार तड़के लगभग साढ़े तीन बजे अछल्दा रेलवे स्टेशन से गुजरी। इसके बाद उसके इंजन में तकनीकी खामी आ गई। पाता रेलवे स्टेशन आते-आते इंजन ने काम करना बंद कर दिया।
रेल कर्मियों ने अपने स्तर पर ठीक करने का प्रयास किया। बाद में रेलवे कंट्रोलर टूंडला के निर्देश पर फफूंद स्टेशन पर मालगाड़ी को रोककर उसका इंजन अलग किया गया। इस इंजन को पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में लगाकर लगभग सवा पांच बजे ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान करीब पौने दो घंटे तक संगम एक्सप्रेस, श्रमशक्ति एक्सप्रेस सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनें पिछले स्टेशनों पर खड़ी रहीं।