फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   हरियाणा की 373 पेटी शराब के साथ जेपी के तीन गुर्गे गिरफ्तार

हरियाणा की 373 पेटी शराब के साथ जेपी के तीन गुर्गे गिरफ्तार

Sat, 17 Jun 2017 11:55 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा की 373 पेटी शराब के साथ जेपी के तीन गुर्गे गिरफ्तार
हरियाणा की 373 पेटी शराब के साथ जेपी के तीन गुर्गे गिरफ्तार
विज्ञापन


हरदोई। हरियावां पुलिस और आबकारी इंस्पेक्टर ने शुक्रवार रात सुमई गांव में अवैध शराब के साथ शराब माफिया जेपी गुप्ता के तीन गुर्गों को दबोच लिया। देशी शराब ठेका संचालक समेत तीन लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके से हरियाणा की 373 पेटी शराब, खाली शीशियां, रैपर और होलोग्राम बरामद किए हैं। पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में शराब बरामदगी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। थानाध्यक्ष हरियावां राकेश कुमार सिंह को सुमई गांव के जंगल में रामकृपाल के ट्यूबवेल के कमरे में गैर प्रांत की शराब होने की सूचना मिली। इस पर थानाध्यक्ष ने आबकारी इंस्पेक्टर लक्ष्मी शंकर वाजपेयी और फोर्स के साथ छापेमारी की। ट्यूबवेल के कमरे में गैर प्रांत की शराब में दूसरी कंपनी का रैपर लगाया जा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से सुमई गांव निवासी कढिले अरख के तीन बेटों रामकृपाल, मायाराम और मनीष को दबोच लिया। एसपी ने बताया कि सुमई गांव निवासी पवन सिंह पुत्र रतीभान, देहात कोतवाली के पुरा बहादुर निवासी अभिमन्यु सिंह पुत्र उदयपाल और गनापुरवा निवासी मंजेश पाल पुत्र शिव प्रसाद भाग निकले। पुलिस ने मौके से 373 पेटी अवैध शराब के अलावा भारी मात्रा में खाली शीशी, रैपर और होलोग्राम बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने धारा 420, 467, 468, 471 और आबकारी अधिनियम की धारा 60 व 63 में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अभिरक्षा में तीनों आरोपियों ने बताया कि बरामद शराब पिहानी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और शराब माफिया जेपी गुप्ता की है। एसपी ने बताया कि फरार आरोपी पवन सिंह के नाम सुमई गांव में देशी शराब की दुकान का लाइसेंस हैं। वह दुकान की आड़ में अवैध शराब की सप्लाई करता था। उन्होंने कहा कि तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।

गैर प्रांत की अंग्रेजी शराब से बना रहे थे देशी
रामकृपाल के ट्यूबवेल के कमरे में गैर प्रांत की अंग्रेजी शराब देशी शराब की शीशियों में पैक कर रैपर और होलोग्राम बदला जा रहा था। ये लोग दूसरे प्रदेशों से सस्ती अंग्रेजी शराब लाकर उसे छोटी शीशियों में पैक कर देशी का रैपर और होलोग्राम लगाकर सप्लाई करने का काम करते थे।


लाइसेंस निरस्त करने की होगी संस्तुति
जिला आबकारी अधिकारी राकेश अग्रवाल ने बताया कि पवन सिंह शराब का लाइसेंसी ठेकेदार है। भले ही उसकी दुकान से अवैध शराब बरामद नहीं हुई लेकिन शराब बरामदगी स्थल पर मौजूदगी उसकी तस्करी में मिलीभगत प्रमाणित करती है। इसके आधार पर डीएम के माध्यम से डायरेक्टर आबकारी को पवन सिंह और उससे जुड़े लोगों की दुकानों के लाइसेंस निरस्त कराने की संस्तुति की जाएगी। इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

- देशी शराब ठेका संचालक पवन सिंह सहित तीन आरोपी भाग निकले
- भारी मात्रा में खाली शीशियां, होलोग्राम और रैपर भी बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed