Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   41 non-allotted residents of Asra Housing identified in survey

Kanpur News: आसरा आवास में ठिकाना बनाए 41 गैर आवंटी, सर्वे में चिन्हित

Thu, 12 Nov 2026 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 12 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
41 non-allotted residents of Asra Housing identified in survey
कानपुर देहात। अकबरपुर स्थित आसरा आवासों पर गैर आवंटियों ने अवैध कब्जा जमा लिया। सर्वे में सामने आया कि 41 गैर-आवंटी परिवार कॉलोनी में ठिकाना बनाए हैं। अब नगर निकाय प्रशासन इन गैर आवंटियों को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

अकबरपुर में रूरा मार्ग किनारे आसरा आवास कॉलोनी है। यहां फ्लैटेड कुल 888 आवास हैं। इसमें से 480 आवास आवंटन पात्रता जांच के बाद जरूरतमंदों को बीते कुछ सालों में दिए गए हैं। आवंटन वाले आवास नगर निकाय प्रशासन के अधिकार क्षेत्र में हैं। आवंटन वाले इन आवासों में गैर आवंटियों के ठिकाना बना लेने की जानकारी वहां रहने वाले लोगों से ही मिली। इसके बाद नगर निकाय बोर्ड की बैठक में यह मुद्दा उठा।
विज्ञापन

सर्व सम्मति से तय किया गया कि कॉलोनी का सर्वे कराया जाए और गैर आवंटियों को चिह्नित किया गया। यह प्रस्ताव बोर्ड में पारित किया गया। इसके बाद सर्वे शुरू कराया गया। अब तक हुए सर्वे में 41 गैर आवंटियों के ठिकाना बनाने की बात सामने आई है। कॉलोनी के इन आवासों को चिह्नित कर लिया गया है। अब जल्द ही कब्जेदारों को कॉलोनी से हटाने की प्रक्रिया की जाएगी। इसकी तैयारी नगर निकाय प्रशासन की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
बयान....
आसरा कॉलोनी में आवासों को पात्रता के आधार पर आवंटित किया गया है। यहां आवंटी ही रह सकते हैं। आवास किराए पर या फिर किसी बाहरी को रहने के लिए नहीं दिया जा सकता है। सर्वे में गैर आवंटियों के आवंटित कॉलोनी के आवासों में रहने की पुष्टि हुई है। अब इन परिवारों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। - आशीष कुमार, ईओ अकबरपुर।

.................
चोरी की घटनाएं बढ़ने पर लोगों ने जताया विरोध
आसरा कॉलोनी परिसर में बाउंड्रीवॉल नहीं है। इसकी वजह से यहां बेरोकटोक लोगों की आवाजाही होती है। 448 आवास अधूरे होने की वजह से अभी आवंटित नहीं हो सके हैं। हालात ये हैं कि इन अधूरे आवासों में भी बाहरी लोगों ने डेरा डाल दिया है। इधर, कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस इस ओर अनदेखी किए हैं। अधूरे आवासों को पूरा कराने के लिए सीएंडडीएस करीब दो करोड़ रुपये की मांग शासन से कर रहा है। हालांकि शासन की ओर से इस मांग पर कोई निर्णय नहीं हो सका है। इधर कार्यदायी संस्था अधूरे आवासों को पूरा नहीं करा रहा है, ऐसे में कई आवासों का प्लास्टर गिरने लगा है तो खिड़की-दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसी हालात वाले आवासों में बाहरी लोगों ने कब्जा कर लिया है। परिसर में चोरी आदि की घटनाएं बढ़ी तो आवंटियों ने बाहरियों के कॉलोनी में ठिकाना बनाने का विरोध किया। इसके बाद यह मुद्दा नगर निकाय बोर्ड में उठा। ईओ आशीष कुमार ने बताया कि अधूरे आवास सीएंडडीएस के अधीन हैं। नगर निकाय को केवल 440 आवास हैंडओवर हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed