फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   40 medical students to test aborted

40 मेडिकल स्टूडेंटोें की परीक्षा निरस्त

Sat, 28 May 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sat, 28 May 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
40 medical students to test aborted
प्रतीकात्मक - फोटो : amarujala
एमबीबीएस और बीडीएस सहित मेडिकल की तमाम परीक्षाओं में नकल करने वाले 40 स्टूडेंटों (सत्र 2015-16) की परीक्षा शुक्रवार को निरस्त कर दी गई। अब ये स्टूडेंट 2016-17 में एडमिशन लेंगे और नए सिरे से परीक्षा देंगे। दो अन्य मामलों में स्टूडेंटों को राहत मिली है।
विज्ञापन


मेडिकल परीक्षाओं में नकल और उस पर कार्रवाई को लेकर शुक्रवार को परीक्षा समिति की आपात मीटिंग बुलाई गई। कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन की अध्यक्षता वाली समिति ने एमबीबीएस के 14 और बीडीएस के एक स्टूडेंट की परीक्षा निरस्त करने पर मुहर लगा दी। इन सबको नकल करते पकड़ा गया था।
विज्ञापन


बीएएमएस और बीयूएमएस के 22 स्टूडेंटों की परीक्षा निरस्त की गई। बीएससी एमएलटी, बीएससी फिजियोथैरिपी और बीएससी ऑप्टोमालॉजी के एक-एक स्टूडेंट की परीक्षा निरस्त हुई है। परीक्षा समिति के सदस्य और कूटा अध्यक्ष डॉ. बृजेश यादव, महामंत्री डॉ. विवेक द्विवेदी ने बताया कि 2005 में डिग्री लेने वाले उपेंद्र सिंह और 1998-99 में पास दो स्टूडेंटों को राहत दी गई है। मीटिंग में परीक्षा नियंत्रक राज बहादुर यादव और सिस्टम मैनेजर डॉ. सरोज द्विवेदी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


28, 29 को होगी लॉ की निरस्त परीक्षा
एलएलबी की निरस्त परीक्षा 28, 29 मई को अर्मापुर कॉलेज में कराई जाएगी। इसकी सूचना शुक्रवार को परीक्षा समिति को दी गई है। बताया गया कि कानपुर नगर के शहीद भगत सिंह लॉ कॉलेज और गया प्रसाद द्विवेदी लॉ कॉलेज की परीक्षा निरस्त की गई थी। 


यूनिवर्सिटी कैंपस में होगी बीडीएस, नर्सिंग की परीक्षा
बीडीएस और बीएससी नर्सिंग की परीक्षाएं कानपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में कराई जाएंगी। इस पर परीक्षा समिति की मुहर लग गई है। परीक्षा जून में होगी। इसका विस्तृत शेड्यूल वेबसाइट पर उपलब्ध है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed