{"_id":"69d955dd54855188f00f104e","slug":"38000-voters-will-cast-their-votes-for-the-first-time-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1485417-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 38 हजार मतदाता पहली बार करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 38 हजार मतदाता पहली बार करेंगे मतदान
विज्ञापन
कानपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची उम्र के आधार पर नई चुनावी तस्वीर सामने लाई है। जिले की 10 विधानसभाओं में 38,053 युवा मतदाता (18-19 वर्ष के) ऐसे हैं जो पहली बार वोट डालेंगे। इनमें सबसे ज्यादा युवा मतदाता महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में हैं। यह क्षेत्र ‘युवा वोटर हब’ बनकर उभरा है। वहीं, घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की सबसे अधिक संख्या दर्ज हुई है।
अंतिम सूची प्रकाशन के बाद जिला प्रशासन ने उम्रवार मतदाताओं की संख्या जारी की है। इसमें सामने आया कि जिले में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में महाराजपुर सबसे आगे है। महाराजपुर में 5,024 युवा मतदाता हैं। वहीं, किदवईनगर में 4,508, बिठूर में 4,167, कानपुर कैंट में 3,944, कल्याणपुर में 3,926 युवा हैं। सबसे कम युवा मतदाता आर्यनगर में 2,90, गोविंदनगर में 3,247 दर्ज किए गए हैं। महाराजपुर और किदवईनगर में बढ़ती आबादी, नए आवासीय क्षेत्र और जागरूकता अभियान को इसका सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है। इस बार चुनाव में एक ओर बड़ी संख्या में नए युवा मतदाता पहली बार वोट डालेंगे वहीं दूसरी ओर बुजुर्ग मतदाता भी निर्णायक भूमिका में रहेंगे।
घाटमपुर में बुजुर्ग मतदाता अधिक
मतदाता सूची में 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में घाटमपुर विधानसभा सबसे आगे है। यहां 2,317 बुजुर्ग मतदाता चिन्हित किए गए हैं। बिठूर में 2,109, बिल्हौर में 1,828, महाराजपुर में 1,313, किदवईनगर में 1,220 मतदाता है। सबसे कम सीसामऊ में 755 और आर्यनगर में 885 चिन्हित हुए हैं।
विज्ञापन
एक नजर में उम्रवार मतदाताओं की संख्या
18-19 वर्ष-38,053
20-84 वर्ष- 27,99,560
85 वर्ष से अधिक- 13,447
कुल मतदाता- 28,51,060