{"_id":"6542aa033523d544680b201a","slug":"38-women-prisoners-observed-karva-chauth-fast-in-jail-17-met-their-husbands-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-4839-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जेल में 38 महिला बंदियों ने रखा करवा चौथ का व्रत,17 पति से मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जेल में 38 महिला बंदियों ने रखा करवा चौथ का व्रत,17 पति से मिली
Thu, 02 Nov 2023 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 02 Nov 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। जेल में बंद महिला बंदियों के करवा चौथ पर मुलाकात कराई गई। महिलाओं ने व्रत रखा, देर रात चांद का दीदार होने पर पूजन कर पति के दीर्घ आयु की कामना की। इस दौरान जेल प्रशासन मौजूद रहा।
जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि जिला कारागार माती में निरुद्ध 66 महिला बंदियों में 38 ने करवा चौथ का व्रत रखा। इसमें से 17 महिराओं के पति भी बंद है। करवा चौथ के अवसर पर उनकी मुलाकात कराई गई। जेल प्रशासन ने शृंगार से लेकर पूजन सामग्री तक की व्यवस्था कराई। चांद निकलने के बाद पति का दीदार व पूजन अर्चन करने के बाद सभी को बैरक में भेजा गया। इस दौरान जेलर डॉ. विजय कुमार पांडेय, डिप्टी जेलर शिवाजी यादव, डॉ. राजेश कुमार, विजय लक्ष्मी, रामदास, इजहार अहमद आदि रहे। (संवाद)