Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   38-member regional team of BJP Kisan Morcha announced

Kanpur News: भाजपा किसान मोर्चा की 38 सदस्यीय क्षेत्रीय टीम घोषित

Mon, 16 Nov 2026 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
38-member regional team of BJP Kisan Morcha announced
कानपुर। भाजपा किसान मोर्चा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की नई कार्यकारिणी रविवार देर रात घोषित की गई। मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बाल मुकुंद शुक्ला ने पदाधिकारियों की सूची जारी की। कार्यकारिणी में 17 जिलों के कार्यकर्ताओं को शामिल करते हुए संगठन के 38 पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
विज्ञापन


नई टीम में हेमचंद्र राजपूत, महेंद्र सिंह तोमर, रमाकांत राजपूत, अतुल दीक्षित, भूपेंद्र सिंह, राजन सिंह चौहान, सतीश शुक्ला, हर्ष प्रताप सिंह और अवधेश शर्मा को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। रामू निरंजन और प्रतिपाल सिंह को क्षेत्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन

वहीं, सर्वेश यादव, राजीव त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, अजय प्रताप सिंह, जितेंद्र पांडेय, सागर दुबे, सूरज मिश्रा, निर्जेश मिश्रा, सतेंद्र सिंह और धीरेंद्र सिंह को क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामसागर चतुर्वेदी को क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री तथा आशीष गुप्ता और अंकुर शुक्ला को सह कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है। रवि सिंह क्षेत्रीय मीडिया संयोजक होंगे जबकि कृपाशंकर शाह और उमाशंकर राजपूत को सह मीडिया संयोजक बनाया गया है।
आईटी विभाग में अखिलेश सिंह को क्षेत्रीय संयोजक तथा अंशुल बाजपेई और दिलीप शिवहरे को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य के रूप में वीर नारायण राजपूत, रामकृष्ण गुर्जर, संतोष मिश्रा, अमरदीप मिश्रा, मनोज दुबे, उपेंद्र सिंह, राजेश कुमार गुप्ता और सुरेश कुमार को शामिल किया गया है।


गांवों और किसानों के बीच बढ़ेगी सक्रियता
भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी के अनुसार नई कार्यकारिणी के सामने किसानों के बीच संगठन की गतिविधियां बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी। किसानों की समस्याओं को उठाने के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed