Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   38-member district committee of BJP Backward Classes Morcha announced

Kanpur News: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की 38 सदस्यीय जिला कमेटी घोषित

Sat, 14 Nov 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
38-member district committee of BJP Backward Classes Morcha announced
कानपुर। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महानगर उत्तर की 38 सदस्यीय जिला कमेटी घोषित कर दी गई है। जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित की संस्तुति पर मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने नई कार्यसमिति के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। कमेटी में आठ जिला उपाध्यक्ष, तीन जिला महामंत्री और आठ जिला मंत्री बनाए गए हैं।
विज्ञापन


पिछड़ा वर्ग मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष की जिम्म्मेदारी सूरज पाल, सिद्धार्थ यादव, मनोज शर्मा, श्रीपाल, चंद्रशेखर शर्मा, अंकित सैनी, राहुल शर्मा और संजय निषाद को सौंपी गई है। वहीं, जिला महामंत्री के रूप में दिव्यांशु शर्मा, शिवचरण सिंह और पीयूष आनंद को मनोनीत किया गया है। सुनील चौरसिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जिला मंत्री पद पर अंकुर चौरसिया, अनामिका पाल, रोहन कश्यप, विनय गौड़, पुष्पांक यादव, महेश पाल, बृजेश सेठ, शिवम कुशवाहा को जगह मिली है। विनोद गुप्ता को जिला कार्यालय मंत्री, शिवम गुप्ता को कार्यालय सह मंत्री, स्वामी नाथ गिरि को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। मोहित वर्मा को जिला शोध प्रमुख, दीपक साहू को मीडिया संयोजक, राम जी सैनी को मीडिया सह संयोजक, आयुष वर्मा को सोशल मीडिया प्रमुख, सोनू शर्मा को सोशल मीडिया सह प्रमुख, दिनेश सैनी को आईटी संयोजक, अजय कुशवाहा को आईटी सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिवम साहू, गोपाल कुशवाहा, सत्य प्रकाश गुप्ता, राधा कृष्ण राय, गोविंद पाल, श्रवण कुमार वर्मा, सतेंद्र वर्मा, संदीप राजपूत को जिला कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed