फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   377 children were tested in physical ability test at The Sports Hub

Kanpur News: द स्पोर्ट्स हब में शारीरिक योग्यता परीक्षा की कसौटी पर परखे गए 377 बच्चे

Sun, 07 Sep 2025 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
377 children were tested in physical ability test at The Sports Hub
द स्पोर्ट्स हब में हुए ट्रायल में प्रतिभाग करती बालिका। - फोटो : संगठन
कानपुर। नगर निगम के तत्वावधान में खेलो इंडिया और स्मार्ट सिटी मिशन के तहत आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में ईडब्ल्यूएस वर्ग के बच्चों को दस खेलों का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


बच्चों के चयन के लिए टीएसएच में शनिवार की सुबह सात बजे से ट्रायल की शुरुआत हुई। छठवें बैच के लिए कुल 492 आवेदन आए थे, जिनमें से 477 बच्चों को ट्रायल के लिए बुलाया गया। दो दिवसीय ट्रायल में पहले दिन 377 बच्चों ने शारीरिक योग्यता परीक्षा दी।
विज्ञापन


इसमें शटल रन, मेडिसिन बॉल थ्रो, स्टैंडिंग लॉन्ग जंप, स्क्वैट और 100 मीटर दौड़ शामिल रही। रविवार को व्यक्तिगत खेल कौशल परीक्षण होगा जिससे बच्चों की ओर से चुने गए खेलों में व्यक्तिगत दक्षता को परखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन किसी कारणवश अनुपस्थित रहे प्रतिभागियों को भी रविवार को मौका दिया जाएगा। अंतिम चयन दोनों चरणों के अंकों और परिवार की आय को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। चयनित बच्चों को 10 सितंबर से प्रशिक्षण दिया जाएगा।


ट्रायल प्रक्रिया की निगरानी के लिए नगर निगम ने सात सदस्यीय कोआर्डिनेशन कमेटी का गठन किया था। इसमें एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर जगदीश यादव, कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के इंटरनल ऑडिटर सुचित अग्रवाल, आईटी स्पेशलिस्ट आशुतोष विक्रम सिंह, टीएसएच के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव गर्ग, यूपी टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव पाठक और यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव डॉ. देवेश दुबे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed