फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   37 cattle tied for smuggling in the forest of Rampur Gajra were rescued, smugglers fled.

Kanpur News: रामपुर गजरा के जंगल में तस्करी के लिए बांधे गए 37 गोवंशों को बचाया, तस्कर भागे

Sat, 13 Dec 2025 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 13 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
37 cattle tied for smuggling in the forest of Rampur Gajra were rescued, smugglers fled.
कानपुर देहात। शिवली थाना पुलिस ने तस्करी के लिए गोवंश बंधे होने की सूचना पर गुरुवार रात को रामपुर गजरा में छापा मारा मगर अंधेरा होने के चलते तस्कर भाग निकले। पुलिस ने मौके से 37 गोवंश, तंबू के अंदर से मोबाइल, वाहन की नंबर प्लेट सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस तस्करों की तलाश में जंगल छान रही है।
विज्ञापन

भाऊपुर चौकी प्रभारी केशव देव ने शिवली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि गुरुवार रात को गश्त के दौरान डायल 112 की ओर से तस्करी के लिए गोवंशों को बांधे जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर उन्होंने टीम के साथ रामपुर गजरा के जंगल में छापा मारा। टीम को मौके पर 37 गोवंश छोटी-छोटी रस्सियों में बंधे मिले। वहीं, तस्कर पुलिस आने की सूचना पर भाग निकले। घटना स्थल के पास में ही कई तंबू भी बने मिले। तलाशी लेने पर तंबू में कुछ कंबल, चादर, खाना बनाने वाले बर्तन, तीन मोबाइल फोन व एक राजस्थान प्रदेश में पंजीकृत वाहन की टूटी हुई नंबर प्लेट बरामद हुई है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने रात में सभी गोवंशों को रैपालपुर स्थित गोशाला में पहुंचाया। इधर घटना की जानकारी पर एएसपी राजेश पांडेय ने शुक्रवार सुबह घटना स्थल पर छानबीन करने के साथ स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की है। गोवंश बंधे मिलने के बाद से पुलिस ने जंगल में तस्करों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। शुक्रवार रात तक सफलता हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........................
राजस्थान से जुड़े हैं तस्करों के संबंध
रामपुर गजरा के जंगल में लोगों का आवागमन कम होने के चलते तस्कर सक्रिय हैं। सूत्रों की मानें तो तस्कर कई दिनों तक जंगल में रुक कर आसपास के गांवों में भटक रहे गोवंशों को जंगल में ले जाते हैं। वहां गोवंशों को पकड़कर गोकशी के लिए वाहनों से दूसरे स्थानों पर भेज देते हैं। एएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि छानबीन के दौरान कुछ लोकल इनपुट मिले हैं। वहीं तस्करी में राजस्थान के कुछ लोगों के शामिल होने के भी साक्ष्य मिले हैं। छानबीन की जा रही है।

.......................
वर्जन............
जंगल में बंधे मिले गोवंशों की स्थिति व पास में रखे तंबुओं मिले सामान से स्पष्ट है कि गोवंश तस्करी के लिए पकड़े गए हैं। मामले में चौकी प्रभारी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मौके से मिले मोबाइलों की जांच करवाई जा रही है। तस्करों की तलाश में टीमें लगी हैं। जल्द ही सभी गिरफ्तार किया जाएगा। - राजेश पांडेय, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed