फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   352 adolescent girls were vaccinated against cervical cancer.

Kanpur News: सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए 352 किशोरियों को लगाई वैक्सीन

Fri, 19 Sep 2025 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
352 adolescent girls were vaccinated against cervical cancer.
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के 40वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए 17 व 18 सितंबर को निशुल्क टीकाकरण महाअभियान आयोजित किया गया। इसमें कुल 352 किशोरियों का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

पहले दिन 150 और दूसरे दिन 202 किशोरियों को वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान मंधना, होरा कछार, कुरसौली, गंभीरपुर कछार, राम नगर, कटरी शंकरपुर, लुधवाखेड़ा, हींगूपुर और टिक्कनपुरवा के विभिन्न विद्यालयों से आईं किशोरियों ने टीका लगवाया। वैक्सीन उपलब्ध कराने में रोटरी क्लब ऑफ कानपुर, रीजेंसी हॉस्पिटल लिमिटेड, नेहरू कॉलेज छिबरामऊ (कन्नौज), विश्नोई क्लासेज प्राइवेट लिमिटेड और बैजनाथ ज्वैलर्स का सहयोग रहा। टीकाकरण जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के बाल रोग एवं कम्युनिटी मेडिसिन विभाग और कानपुर पीडियाट्रिक एसोसिएशन की टीम की ओर से किया गया। समन्वय डॉ. प्रवीन कटियार ने किया। इसके अलावा डॉ. अनुराधा कालानी, डॉ. नेहा शुक्ला, डॉ. एकता खरे, डॉ. ममता तिवारी, डॉ. रंजना गौतम सहित कई शिक्षकों और कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed