{"_id":"68cb1cfb07036d787c0dc596","slug":"35000-rupees-stolen-from-bank-account-by-hacking-mobile-kanpur-news-c-362-1-ka11013-131427-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मोबाइल हैक कर बैंक खाते से उड़ाए 35 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मोबाइल हैक कर बैंक खाते से उड़ाए 35 हजार रुपये
विज्ञापन
कानपुर। कैंट थानाक्षेत्र में जिला जज के चालक का साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर बैंक खाते से कई बार में 35 हजार रुपये उड़ा दिए। मोबाइल में रुपये कटने का मैसेज आने पर वारदात की जानकारी हुई। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की है।
जिला जज अक्षय की प्राइवेट गाड़ी चलाने वाले दुर्गेश कुमार गुप्ता सर्किट हाउस कैंट टी-1 में रहते हैं। दुर्गेश के मुताबिक साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर चार व पांच सितंबर को उनके पंजाब नेशनल बैंक के खाते से कई बार में 32,300 रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी उन्हें नहीं हुई।
सात सितंबर को कोटक महिंद्रा बैंक खाते से 2700 रुपये निकलने का मैसेज देख जानकारी हुई। रुपये यूपीआई के माध्यम से निकले गए थे। कैंट थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।