फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   350 bigha land found for industry, industrial area will develop

Kanpur News: उद्योग के लिए मिली 350 बीघा जमीन, विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र

Sat, 22 Feb 2025 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 22 Feb 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
350 bigha land found for industry, industrial area will develop
दुआरी गांव की वह जमीन जहां बनना है औद्योगिक क्षेत्र। - फोटो : संवाद
कानपुर देहात। अकबरपुर तहसील के दुआरी में करीब 350 बीघा (70 हेक्टेयर) भूमि में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। करीब 500 से अधिक उद्यम लगेंगे। इससे लगभग 20,000 लोगों को काम मिलेगा। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की ओर से औद्योगिक आस्थान विकास के लिए शासन को जल्द प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन

उद्यम प्रोत्साहन नीति 2022 के क्रम में जिले में उद्यम विकास और रोजगार सृजन को लेकर पहल हो रही है। अकबरपुर तहसील के दुआरी की राजस्व अभिलेखों में ग्राम सभा की ऊसर दर्ज करीब 350 बीघा जमीन का पुनर्ग्रहण जिलाधिकारी ने 19 फरवरी को किया है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग को यह जमीन निशुल्क दी गई है।
विज्ञापन

जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र इस जमीन पर औद्योगिक आस्थान विकसित करेगा। इसके लिए शासन को जल्द प्रस्ताव भेजा जाएगा। जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराकर उद्यमियों को पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर प्लाट आवंटित होंगे। जानकारों के अनुसार कम से कम 600 वर्ग मीटर और अधिक से अधिक 4000 वर्ग मीटर के प्लाट काटे जाएंगे। फैक्टरियां लगेंगी तो रोजगार के अवसर खुलेंगे। जिले में रनियां-रायपुर, जैनपुर बड़े औद्योगिक क्षेत्र हैं। वहीं, अकबरपुर तहसील के कुंभी में करीब 150 उद्यम स्थापित करने के लिए नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। कुंभी के बाद अब दुआरी में नया बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बनेगा। इसके बनने से जिला औद्योगिक विकास में एक बड़ी पहचान बनकर उभरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............
वर्जन.......
औद्योगिक विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। कुंभी के बाद अब अकबरपुर तहसील के दुआरी गांव में औद्योगिक आस्थान स्थापित करने के लिए 70 हेक्टेयर जमीन चिन्हित की गई है। अन्य प्रक्रियाएं अभी चल रही हैं। - मोहम्मद सऊद, उपायुक्त उद्योग
..........
जिला उद्योग केंद्र के पक्ष में जमीन का पुनर्ग्रहण किया गया है। यहां सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम स्थापित होंगे। इससे रोजगार से अवसर बढ़ेंगे। - अवनीश कुमार सिंह, एसडीएम अकबरपुर
..................
इनसेट
आयुक्त एवं निदेशक उद्योग ने की कारगर पहल
कानपुर स्थित उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय के आयुक्त एवं निदेशक के. विजयेंद्र पांडियन ने दुआरी में जमीन आवंटन के लिए कारगर पहल की। 22 जनवरी को उन्होंने उपायुक्त उद्योग कानपुर देहात को पत्र लिखकर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए थे।
............
दुआरी की भूमि पर एक नजर
औद्योगिक विकास के लिए चिह्नित की गई जमीन रायपुर-गजनेर मार्ग पर है। कानपुर-इटावा हाईवे से रायपुर लगा हुआ है। यहां से चिह्नित जमीन करीब साढ़े आठ किमी दूरी पर है। करीब साढ़े पांच किमी मार्ग दो लेन है। गोगूमऊ से दुआरी तक करीब तीन मार्ग एक लेन है। औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के साथ आवागमन के साधन का भी ध्यान रखा गया है। औद्योगिक आस्थान के लिए कुल पांच गाटा की भूमि पुनर्ग्रहीत की गई है। गाटा संख्या 27 क में 2.401 हेक्टेअर व इसी गाटा में 26.673 हेक्टेअर, गाटा संख्या 27 ख में 38.516 हेक्टेअर और इसी गाटा में 0.667 हेक्टेअर व गाटा संख्या 35 में 1.743 हेक्टेयर जमीन शामिल है।
..............
दूर होगी टोल की बाधा, उद्यमियों को मिलेगी राहत
जिले में रनियां के बाद जैनपुर औद्योगिक क्षेत्र हैं। यहां करीब 100 से अधिक फैक्टरियां हैं। हालांकि बारा में टोल होने से उद्यमियों को परेशानी होती है। इसका मुद्दा समय पर उद्यमी उठाते रहते हैं। अब दुआरी में औद्योगिक आस्थान विकास से टोल की बाधा दूर होगी। कच्चा माल आने और तैयार उत्पाद बेचने में टोल से बढ़ने वाली लागत घटेगी।
...............
फोटो- 16 हरदीप सिंह राखरा, उद्यमी। संवाद
फोटो- 17 विनोद तिवारी, उद्यमी। संवाद
बढ़ेगा उद्यम का दायरा, मिलेगी सहूलित
नए औद्योगिक आस्थान में ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) के तहत प्लास्टिक उद्यम को बढ़ावा मिलेगा। एल्यूमिनियम, डिफेंस पार्ट्स प्रोडेक्ट उद्यम भी बढ़ेंगे। खाद्य तेल और खाद्य पदार्थ वाले सामग्री के उद्योग का बाजार उपलब्ध है। उद्यम का दायरा बढ़ने से युवाओं को रोजगार मिलेगा। समुचित विकास के लिए सड़क, ईटीपी प्लांट, बिजली उपकेंद्र भी बनने चाहिए। -हरदीप सिंह राखरा, उद्यमी

......................
लगेंगी कीटनाशक उत्पाद बनाने वाली यूनिट
नए औद्योगिक आस्थान में कीटनाशक उत्पाद बनाने वाली यूनिटें भी लगेंगी। जिले में साढ़े तीन लाख से अधिक पंजीकृत किसान हैं। इसका फायदा कृषि क्षेत्र में होगा। जरूरी प्रयोगशाला बननी चाहिए। आस्थान के करीब ही श्रमिकों के लिए उन्नत कॉलोनी और सार्वजनिक शौचालय भी बनाया जाए। - विनोद तिवारी उद्यमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed