{"_id":"6a84bf47abb8b14c070b4244","slug":"35-women-of-the-group-will-get-beautician-training-kanpur-news-c-220-1-ka21001-147555-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: समूह की 35 महिलाओं को मिलेगा ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: समूह की 35 महिलाओं को मिलेगा ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण
Wed, 19 Aug 2026 01:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। समूह की 35 महिलाओं को ब्यूटीशियन कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रमाण पत्र के अलावा जो महिलाएं स्वयं का कारोबार शुरू करना चाहेंगी उन्हें सीसीएल व सीएम युवा उद्यम योजना के तहत ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जनपद में नौ हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। इनसे जुड़ी एक लाख से अधिक महिलाएं खुद का कारोबार कर आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं। मिशन ने जनपद के पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्ड धारक परिवार की तीन लाख से अधिक महिलाओं को समूह से जोड़कर उनके कौशल के अनुसार प्रशिक्षित कर कारोबार शुरू करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ऐसी 35 महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर का काम करने की इच्छा जाहिर की है, जिन्हें अगस्त के अंतिम सप्ताह से आरसेटी (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
आरसेटी प्रशिक्षक निखिल मिश्रा ने बताया कि अलग-अलग समूह की 35 महिलाओं ने ब्यूटीशियन कोर्स करने के लिए आवेदन किए हैं। इन्हें 21 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोर्स पूरा होने पर कारोबार शुरू करने के लिए सीसीएल के तहत 1.5 लाख रुपये व जो बड़े स्तर पर काम करना चाहेंगी उन्हें सीएम युवा उद्यम योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। निदेशक मयंक कटियार ने बताया कि 35 महिलाओं से ब्यूटीशियन कोर्स के लिए आवेदन आए हैं जिन्हें जल्द प्रशिक्षण दिया जाएगा।