फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   35 women from the group will run a beauty parlour business and receive training.

Kanpur News: समूह की 35 महिलाएं करेंगी ब्यूटीपार्लर का कारोबार, मिलेगा प्रशिक्षण

Mon, 07 Sep 2026 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 07 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
35 women from the group will run a beauty parlour business and receive training.
कानपुर देहात। समूह की 35 महिलाएं जल्द ही ब्यूटीपार्लर का काम शुरू करेंगी। इसके लिए इन्हें आरसेटी से प्रशिक्षित किया जाएगा। साथ ही काम को आगे बढ़ाने के लिए सीसीएल व सीएम युवा उद्यम योजना के तहत ऋण भी दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जनपद में दस हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। इनसे जुड़ी एक लाख से अधिक महिलाएं खुद का कारोबार कर आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं। एनआरएलएम विभाग जनपद के पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्ड धारक परिवार की तीन लाख से अधिक महिलाओं को समूह से जोड़कर उनके कौशल के अनुसार प्रशिक्षित कर कारोबार शुरू करने के लिए प्रेरित कर रहा है।
विज्ञापन

ऐसी 35 महिलाओं ने ब्यूटीपार्लर का काम करने की इच्छा जाहिर की है, जिन्हें सितंबर के अंतिम सप्ताह से आरसेटी (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। आरसेटी प्रशिक्षक निखिल मिश्रा ने बताया कि अलग-अलग समूह की 35 महिलाओं ने ब्यूटीशियन कोर्स करने के लिए आवेदन किए हैं। इन्हें 21 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्स पूरा होने पर कारोबार शुरू करने के लिए सीसीएल के तहत 1.5 लाख रुपये व जो बड़े स्तर पर काम करना चाहेंगी उन्हें सीएम युवा उद्यम योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। निदेशक मयंक कटियार ने बताया कि 35 महिलाओं से ब्यूटीशियन कोर्स के लिए आवेदन आए हैं। जिन्हें जल्द ही ट्रेनर से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed