फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   35 lakh rupees stolen along with cash from retired soldier's house

Kanpur News: सेवानिवृत्त सैनिक के घर से नकदी सहित 35 लाख की चोरी

Sat, 15 Feb 2025 10:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 15 Feb 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
35 lakh rupees stolen along with cash from retired soldier's house
कमरे में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : संवाद
कानपुर देहात। अकबरपुर के माती रोड निवासी सेवानिवृत्त सैनिक शुक्रवार की रात घर में दाखिल हुए चोर ने नकदी समेत करीब 35 लाख की चोरी की। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच की। सीसीटीवी फुटेज में एक चोर कैद हुआ है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

माती रोड पर सेवानिवृत्त सैनिक शिवराम सिंह का घर है। घर के नीचे हिस्से में वह बैट्री का कारोबार करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात को वह एक कमरे में पत्नी विमला के साथ सो रहे थे, जबकि बगल के कमरे में बेटा बलवीर व अन्य परिजन थे। रात में दाखिल हुए चोर ने उन्हें व पत्नी को कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद घर से नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। रात दो बजे के करीब होश में आने व आंख खुलने पर जब वह उठे तो घर के कमरे में सामान बिखरा पड़ा मिला।
विज्ञापन

घर में लगे कैमरे की फुटेज देखी तो एक चोर दुकान व घर से चोरी करते दिखा। बताया कि दुकान के लॉकर में रखी 8.5 लाख की नकदी व कमरे की अलमारी में रखा 22 तोला सोना, 1.5 किलो चांदी गायब है। शिवराम सिंह ने चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब 30 से 35 लाख बताई है। चोरी की जानकारी पर सीओ सदर प्रिया सिंह, थाना प्रभारी सतीश सिंह ने घटना स्थल की जांच पड़ताल के साथ फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। छानबीन के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक चोर कमरे व दुकान में दिखा। सीओ प्रिया सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे चोर की पहचान व तलाश शुरू की है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................
घर के पीछे से दाखिल हुआ चोर
सेवानिवृत्त सैनिक के घर हुई चोरी के बाद पुलिस ने उनके घर व दुकान में लगे सीसीटीवी के फुटेज के साथ ही आस पास लगे कैमरों की फुटेज खंगाले। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि पीछे के घर में लगे कैमरे में भी चोर जाता दिखा है। चोर शिवराम सिंह के घर में पीछे से छत पर चढ़ा और इसके बाद घर के अंदर दाखिल हुआ है। परिवार के लोगों से भी पूछताछ की गई है। जल्द ही चोर की पहचान की जाएगी।
..........
एक घंटे तक चोर ने मचाई धमाचौकड़ी
सेवानिवृत्त सैनिक शिवराम सिंह के घर में मिले सीसीटीवी फुटेज में चोर बेखौफ होकर घटना को अंजाम देता हुआ दिख रहा है। फुटेज में उसकी रात एक बजे से दो बजे तक घर में धमाचौकड़ी मचाते हुए देखा गया। चोर के चोरी करने के तरीके से पुलिस घटना में किसी परिचित का हाथ होने की भी आशंका जाहिर कर रही है।

.............
पुलिस के पहुंचने के बाद हुई पड़ोसियों को जानकारी
व्यापारी के घर हुई चोरी की जानकारी पड़ोसियों को पुलिस के मौके पर पहुंचकर छानबीन करने के दौरान हुई। सुबह व्यापारी के घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। साथी व्यापारियों ने पुलिस ने जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed