फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   34th convocation ceremony of csjm university kanpur

सीएसजेएमयू के 34वें दीक्षांत समारोह में 55 विद्यार्थियों को 83 पदकों से नवाजा गया

Wed, 11 Sep 2019 09:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 11 Sep 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
34th convocation ceremony of csjm university kanpur
सीएसजेएमयू के 34वें दीक्षांत समारोह में 55 विद्यार्थियों को 83 पदकों से किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के 34वें दीक्षांत समारोह का नजारा बेहद खास रहा। एक तरफ मेधावियों पर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों की बारिश हुई, वहीं यह सब कुछ देख प्राथमिक स्कूलों के छात्र खुशी से तालियां बजाते नजर आए।
विज्ञापन


पहली बार विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सरकारी स्कूल के बच्चों को बुलाया गया था। समारोह में डीएवी से एमए ड्राइंग एंड पेंटिंग में सर्वाधिक अंक लाने वाले आदेश कुमार को कुलाधिपति और प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कुलाधिपति स्वर्ण, रजत सहित चार पदकों से सम्मानित किया।
विज्ञापन


 

इस छात्र को मिला स्व. अतुल माहेश्वरी पत्रकारिता स्मारक स्वर्ण पदक

विश्वविद्यालय के संगीत विभाग से एमए (संगीत) में सर्वाधिक अंक लाने वाली कृति गुप्ता को कुलाधिपति रजत और डॉ. निर्मला सक्सेना स्मारक स्वर्ण पदक मिला। विवि के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले छात्र सोनू कुमार झा को स्व. अतुल माहेश्वरी पत्रकारिता स्मारक स्वर्ण पदक दिया गया।

कुल 55 मेधावियों को कुलाधिपति कांस्य पदक, कुलपति स्वर्ण पदक, प्रायोजित स्वर्ण पदक समेत 83 पदक दिए गए। विवि से संबद्ध 11 जिलों के विभिन्न कॉलेजों के 2,20,678 छात्रों को स्नातक, परास्नातक व प्रोफेशनल कोर्स की डिग्रियां दी गईं। 

ये भी रहे मौजूद
महापौर प्रमिला पांडेय, विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. केबी पांडेय, प्रो. अशोक कुमार, प्रो. संजय स्वर्णकार, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. प्रवीन कटियार, डॉ. विवेक सचान, डॉ. बृजेश कटियार, डॉ. शाश्वत कटियार, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. शाह मोहम्मद, डॉ. उपमा श्रीवास्तव, डॉ. संदेश गुप्ता, कमिश्नर सुभाष चंद शर्मा, आईजी मोहित अग्रवाल, डीएम विजय विश्वास पंत, एसएसपी अनंत देव, सेल्फ फाइनेंस टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कमलेश यादव, सेल्फ फाइनेंस डिग्री कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष डॉ. बृजेश भदौरिया, विधि महाविद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, डॉ. गायत्री सिंह, डॉ. साधना सिंह, डॉ मृदुला शुक्ला आदि मौजूद रहीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed