फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   336 works worth Rs 1214 crore proposed in four assemblies

Kanpur News: चार विधानसभाओं में 1214 करोड़ से 336 कार्य प्रस्तावित

Mon, 28 Jul 2025 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 28 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
336 works worth Rs 1214 crore proposed in four assemblies
कानपुर देहात। जिले में सड़क, पुल और धार्मिक स्थल विकास के साथ सुरक्षा आदि के कार्य जल्द शुरू होंगे। जनप्रतिनिधियों की ओर से दिए गए प्रस्तावों पर समीक्षा के बाद अहम कार्याें को सूचीबद्ध किया गया है। जल्द ही इन कार्याें की मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन




लखनऊ में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में रविवार को लोक निर्माण विभाग की वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना की समीक्षा हुई। इसमें जिले के 336 कार्याें की अनुमानित 1214 करोड़ लागत आंकी गई। इन कार्याें में सड़क, पुल, सिंगल कनेक्टिविटी, धार्मिक स्थल विकास, सड़क सुरक्षा आदि के कार्य प्रस्ताव शामिल हैं। जनता की सहूलियत से जुड़े इन कार्याें के लिए जिले के अकबरपुर-रनियां, सिकंदरा, भोगनीपुर व रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन


................



फोटो-31 राज्यमंत्री अजीत पाल सिंह।

सिकंदरा : 60 कार्याें पर 50 करोड़ से अधिक होंंगे खर्च



सिकंदरा विधानसभा में राज्यमंत्री अजीत पाल सिंह ने करीब 50 करोड़ से लगभग 60 कार्य प्रस्तावित किए हैं। इसमें सेंगुर नदी पर इंदरुख में पुल का निर्माण करीब 14 करोड़ की लागत से प्रस्तावित है। वहीं राजपुर के रसधान से अमौली कुर्मियान होकर डेरापुर तक करीब 11 किमी लंबाई की सड़क दस करोड़ रुपये से चौड़ीकरण का प्रस्ताव है। इसी क्रम में घटापारा स्थित सिद्धेश्वर शिव मंदिर के लिए विलासपुर से मंदिर तक करीब दस किमी लंबाई में धर्मार्थ सड़क लगभग 17 करोड़ से बनाने का प्रस्ताव है। कार्ययोजना में 39 संपर्क मार्ग और दो पुलिया भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


..................



फोटो-29 विधायक पूनम संखवार।

रसूलाबाद : 197 करोड़ से 75 कार्य प्रस्तावित



रसूलाबाद विधानसभा में विधायक पूनम संखवार की ओर से 197 करोड़ रुपये के 75 कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। इसमें 1.41 करोड़ से पकड़ी शिवली मार्ग से जिंदाहा बाबा मंदिर होते हुए पंचमपुरवा तक सड़क निर्माण, 1.2 करोड़ से मित्रसेनपुर से सुंदरपुर गजेन पुल तक संपर्क मार्ग, 2.8 करोड़ से सूरजपुर से खेड़ाकुर्सी संपर्क मार्ग निर्माण और कंचन निवादा से बहेलियनपुरवा तक 2.4 करोड़ से संपर्क मार्ग निर्माण प्रमुख हैं। वहीं सात लघु सेतु करीब 16 करोड़ रुपये से बनाने का प्रस्ताव है। 9 करोड़ से सिंगल कनेक्टिविटी वाले सात मार्गाें बनाने और इंटरकनेक्टिविटी के 57 कार्य प्रस्तावित हैं। अन्य जिला मार्ग का एक कार्य, स्टेट हाईवे का एक कार्य व सड़क सुरक्षा के दो कार्य प्रस्तावित हैं।

.............



फोटो- 32 कैबिनेट मंत्री राकेश सचान
भोगनीपुर : 166 करोड़ से बनेंगे दो नए पुल



भोगनीपुर विधानसभा में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने दो पुल बनाने में 166 करोड़ का प्रस्ताव किया है। इसके साथ ही सड़कों का निर्माण है। जिनमें सड़के चौड़ीकरण में भी शामिल हैं। इसमें भोगनीपुर विधानसभा के देवराहट में यमुना नदी पर पुल का निर्माण 142 करोड़ की लागत से कराने का प्रस्ताव है। भरतौली-चतुरीपुर सेंगुर नदी पर 24 करोड़ की लागत से सेंगुर नदी में पुल प्रस्तावित है। नवनिर्माण के लिए 106 सड़कों का प्रस्ताव है। अकोढ़ी से नेरकृपालपुर शहजहांपुर सड़क। नथुवापुर देवराहट से नगीना मोड़ सड़क। अटवा सिहारी से दलेलनगर सड़क। पुखरायां परेहरापुर होकर सड़क। मूसानगर दुरौली सड़क सहित कार्य प्रस्तावित हैं। सड़कें एमडीआर ओडीआर में चौड़ीकरण के प्रस्ताव हैं।


..................

फोटो- 30 राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला।



अकबरपुर-रनियां : 167 करोड़ से 60 कार्य प्रस्तावित

अकबरपुर रनियां विधानसभा में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला की ओर से चार प्रमुख सड़कें चौड़ीकरण का प्रस्ताव किया गया है। इसमें माती रूरा मार्ग 32.5 करोड़, तिगाई सरसी रोशनमऊ मार्ग 13.94 करोड़, प्रतापपुर रास्तपुर मार्ग 13.5 करोड़, भाऊपुर से मैथा रेलवे स्टेशन मार्ग 21.13 करोड़ से चौड़ीकरण कराया जाना है। इसके साथ ही फत्तेपुर रोशनाई मार्ग, मैथा मारग मार्ग , पुर से मुक्तापुर मार्ग, नरिहा मार्ग, रनियां से सरवनखेड़ा और गुटैहा से गहलौं मार्ग बनेंगे। धर्मार्थ सड़क कार्य में परहुल देवी मार्ग नवीनीकरण कराना है। स्टेट हाईवे चौबेपुर बेला मार्ग निर्माण पर 11.14 करोड़ खर्च का प्रस्ताव है। वहीं सड़क सुरक्षा के कार्य पर करीब एक करोड़ खर्च का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed