{"_id":"681e4d04184af1049e03dbb6","slug":"316-women-operators-will-be-recruited-on-contract-in-roadways-etawa-news-c-216-1-etw1005-124985-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रोडवेज में संविदा पर 316 महिला परिचालकों की होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रोडवेज में संविदा पर 316 महिला परिचालकों की होगी भर्ती
विज्ञापन
इटावा। रोडवेज में संविदा पर महिला परिचालकों की भर्ती की जाएगी। इसमें एनएसएस, एनससी, स्काउट-गाइड को प्रमाण पत्र के आधार पर पांच फीसदी आरक्षण अलग से दिया जाएगा। 316 पदों के सापेक्ष 263 आवेदकों ने ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन किया है। एक हफ्ते में भर्ती शुरू होने का अनुमान है।
महिला परिचालक भर्ती प्रक्रिया आरएम कार्यालय पर रोजगार मेला के माध्यम से की जाएगी। इसमें साक्षात्कार प्रक्रिया भी होगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कौशल विकास मिशन, एनएसएस, एनसीसी कैडेट, स्काउट-गाइड को वरीयता मिलेगी। उन्हें पांच फीसदी अलग से आरक्षण दिया है।
संविदा पर भर्ती होने वाली महिला परिचालकों को उनके गृह जनपद में तैनाती दी जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक उमेश सीएस आर्या ने बताया कि जल्द ही मेले के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। स्किल डेवलपमेंट के तहत उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा।