फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   काली पट्टी बांध पुरानी पेंशन बहाली की मांग

काली पट्टी बांध पुरानी पेंशन बहाली की मांग

Wed, 02 Jan 2019 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
काली पट्टी बांध पुरानी पेंशन बहाली की मांग
बिल्हौर। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर तहसील क्षेत्र के कई विद्यालयों में शिक्षकों ने नए वर्ष का जश्न नहीं मनाया और काली पट्टी बांधकर प्रदेश सरकार के खिलाफ शिक्षक संघ की मांगों को लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को कस्बे के बिल्हौर इंटर कालेज के शिक्षक मो. शरीफ खान, अक्षय कुमार, अजय पाल, रवींद्र वर्मा आदि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अन्य अध्यापकों ने पुरानी पेंशन बहाली और शिक्षक संघ की मांगों को लेकर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की आवाज बुलंद की। शिक्षकों ने बताया कि बीते कई वर्षों से संघ द्वारा पुरानी पेंशन बहाली की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार द्वारा सिर्फ आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। सरकार द्वारा संघ की मांग पूरी न करने के विरोध में शिक्षक संघ की अपील सभी अध्यापकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अरौल, मकनपुर, पिहानी, ककवन, उत्तरीपुरा, शिवराजपुर, चौबेपुर में भी शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed