फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पुप्पक एक्सप्रेस से टकराया सांड़

पुप्पक एक्सप्रेस से टकराया सांड़

Thu, 04 Oct 2018 01:15 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
पुप्पक एक्सप्रेस से टकराया सांड़
पुखरायां (कानपुर देहात)। पुखरायां रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-204 मीरपुर क्रासिंग के निकट बीते मंगलवार की रात पुष्पक एक्सप्रेस से सांड़ टकरा गया चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। जिससे बड़ा हादसा बच गया। ट्रैक में शव फंस जाने से 45 मिनट ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन

सहायक स्टेशन मास्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि लखनऊ से मुंबई की ओर जाने वाली सुपरफास्ट पुष्पक एक्सप्रेस बीते मंगलवार की रात 11 बजे पुखरायां रेलवे स्टेशन गुजरी थी। मीरपुर रेलवे क्रॉसिंग नंबर 204 पार करते ट्रेन के ड्राइवर को ट्रैक पर सांड़ खड़ा दिखा। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकना चाहा, लेकिन सांड़ से ट्रेन का इंजन टकरा गया। सांड़ का शव ट्रैक के बीचोबीच इंजन में फंस गया। ट्रेन के गार्ड ने वॉकी-टॉकी से स्टेशन पर सूचना दी। गेट नंबर 204 पर ड्यूटी में तैनात गेटमैन गणेश प्रसाद ने बताया कि जानकारी होने पर मेट पूरन सिंह और ट्रैक मैन के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रैक में फंसे सांड़ को हटाकर ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। इस दौरान करीब 45 मिनट पुष्पक एक्सप्रेस खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed