{"_id":"5b88395f42c79246615455d6","slug":"31535654239-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान से अभद्रता पर भड़के गल्ला व्यापारी, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान से अभद्रता पर भड़के गल्ला व्यापारी, नारेबाजी
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। गल्ला मंडी में गेहूं बेचने आए किसान के साथ अभद्रता किए जाने से गुस्साए व्यापारियों ने मंडी परिसर में पुुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद व्यापारियों ने मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपकर मंडी में किसान के साथ अभद्रता करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तब तक मंडी के व्यापारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।
गुरुवार की दोपहर औरेखी निवासी किसान अमित विक्रम सिंह मंडी में ट्रैक्टर ट्राली में खुला गेहूं लेकर बेचने आया था। मंडी के व्यापारियों का आरोप है कि उसी समय मंडी पहुंचे कुछ पुलिस वाले उगाही के चक्कर में अमित से अभद्रता करने लगे। जब वहां मौजूद व्यापारियों ने इसका कारण जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि यह गेहूं कंट्रोल का है। जिस पर व्यापारियों ने कहा कि खुले गेहूं को वह कंट्रोल का कैसे कह सकते हैं।
इस पर वह व्यापारियों के साथ भी गालीगलौज करते हुए वहां से चले गए। पुलिस से इस व्यवहार से खफा व्यापारियों ने कोतवाली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद व्यापारियों ने गल्ला व्यापार कल्याण समिति के तत्वावधान में एकत्रित होकर एसडीएम के न मिलने पर मंडी सचिव सर्वेश शुक्ला को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
जिसमें उन्होंने आरोपित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की, ताकि व्यापारी, किसान अपने को सुरक्षित महसूस कर सकें और शांतिपूर्ण ढंग से अपना व्यापार संचालित कर सकें। व्यापारियों के मुताबिक जब तक आरोपित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है, तब तक मंडी अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगी।
इस दौरान गल्ला व्यापारी प्रेमदास गुप्ता, नीरज अग्रवाल, धर्मेंद्र दीवौलिया, देवेंद्र राठौर, अजय कुशवाहा, राममोहन गुप्ता, कल्लू, राजकिशोर गुर्जर, रामू गुप्ता, श्यामू गुर्जर, पुत्तन, सौरभ, विष्णु राठौर, महेश राठौर, राजू राठौर, विवेक कुमार, अरविंद द्विवेदी, जगदीश प्रसाद राठौर, लक्ष्मीकांत राठौर आदि मौजूद रहे। वहीं पूरे मामले में सीओ संजय शर्मा का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में हैं, जांच कराई जा रही है। दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस पर लगाया उगाही का आरोप, मंडी बंद रखने की दी चेतावनी
सीओ बोले, मामला उनकी जानकारी में हैं, जांच कराई जा रही है
अमर उजाला ब्यूरो