फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   दिनदहाड़े लुटेरों के तमंचा लगा लूटे जेवर

दिनदहाड़े लुटेरों के तमंचा लगा लूटे जेवर

Thu, 15 Feb 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े लुटेरों के तमंचा लगा लूटे जेवर
मोहम्मदाबाद। बाइक से पति के साथ मायके आते समय बाइक सवार लुटेरों ने तमंचे के बल पर नगदी और लाखों के जेवर लूट लिए। दिनदहाड़े हुई घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस को तहरीर दी गई।
विज्ञापन


जिला फिरोजाबाद थाना नरकी क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी गौरव सिंह की ससुराल मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव नगला सुर्जन सिंह निवासी बदन सिंह के यहां है। गौरव सिंह के साले अवनीश की शादी 17 फरवरी को होने वाली है। इस पर गौरव गुरुवार को पत्नी शीलू और दो साल के बेटे के साथ बाइक से मायके आ रहे थे। भाई की शादी
विज्ञापन


होने के कारण महिला कुछ गहने पहन कर और अन्य जेवरों को पर्स में रख कर ला रही थी। इटावा बरेली हाइवे गांव संतोषपुर के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार दो लुटेरों ने गौरव की बाइक को रोक लिया। तमंचे के बल पर
विज्ञापन
विज्ञापन


लुटेरों ने महिला के पहने हुए जेवर और पर्स लूट लिया। इसके बाद लुटेरे गांव कटिना मानिकपुर की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके करीब डेढ़ लाख के जेवर


और तीन हजार रुपये लूट ले गए। घटना की तहरीर दी गई। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इलाके में लगातार लूटपाट की घटनाएं हो रही है। पुलिस इनका खुलासा नहीं कर पा रही है।

लुटेरों ने दंपति को तमंचा लगा जेवर लूटे
पति के साथ भाई की शादी में शामिल होने मायके आ रही थी
पुलिस ने मौके पर जाकर की जांच, दी गई तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed