{"_id":"5a4683684f1c1bce408bfe84","slug":"31514570600-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी न देने पर दुकानदार को पीटा, की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी न देने पर दुकानदार को पीटा, की तोड़फोड़
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। रंगदारी में रुपये न देने पर हमलावरों ने दुकानदार को पीट दिया। मारपीट होते देखकर मां और बहन बचाने आई तो उन्हे भी पीट कर घायल कर दिया। हमलावरों ने दुकान में घुस कर तोड़फोड़ की। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की ।
शहर कोतवाली के मोहल्ला नाला मछरट्ठा निवासी अतुल मिश्रा की घर में ही परचून की दुकान है। गुरुवार देर शाम को मोहल्ले के ही कुछ दंबग युवक उसकी दुकान पर रंगदारी में रुपये मांगने के लिए आए। दुकानदार ने रुपये देने से मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर हमलावरों ने अतुल को लातघूसों से मारपीट करना शुरू कर दिया।
मारपीट की जानकारी होने पर मां सुनीता देवी और बहन कंचन बचाने आई तो उनको भी हमलावरों ने पीट दिया। मारपीट होने से इलाके में अफरातफरी मच गई। हमलावरों ने दुकान में घुस कर तोड़फोड़ कर दी। जिससे काफी नुकसान हो गया। हमलावर जानमाल की धमकी देकर भाग गए। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में छापेमारी की लेकिन किसी आरोपी को पकड़ नहीं पाई। पुलिस ने जब इसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो पीड़ित शुक्रवार को आईजी से मिलने के लिए पुलिस लाइन पहुंची। सीओ सिटी शरदचंद्र ने पीड़ित को आईजी से मिलने से रोक दिया। हालांकि सीओ ने शहर कोतवाल को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। दुकानदार ने रुपये लूट ले जाने का आरोप लगाया।
दबंगोंने दुकानदार को पीटा, की तोड़फोड़
रंगदारी न देने पर किया हमला, बचाने पहुंची मां-बहन को भी पीट कर किया घायल
अमर उजाला ब्यूरो