{"_id":"5a1c41d54f1c1bb6678be594","slug":"31511801301-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे पर कार पलटी, एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे पर कार पलटी, एक की मौत, पांच घायल
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा ।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार दोपहर जानवर को बचाने में इनोवा कार खड्ड में पलट गई। इस हादसे में जसवंतनगर के सराफा व्यवसायी की पत्नी की मौत हो गई। जबकि कार में सवार चार लोगों को चोटें आईं। हादसा फिरोजाबाद में हुआ। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
जसवंत नगर निवासी सराफा व्यवसायी अनिल गुप्ता मुन्नू, पत्नी इंदू गुप्ता (48), पुत्र ईशान गुप्ता (23), बेटी गुड़िया (18), ड्राइवर बबलू (25) नई दिल्ली से शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहे थे। अनिल गुप्ता के मुताबिक सोमवार दोपहर उनकी कार फिरोजाबाद के पास सुबह 11:30 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पहुंची थी। तभी एक जानवर बीच में आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में कार पलट गई। इस हादसे में उनकी पत्नी इंदू गुप्ता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना नगला खंगर की पुुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाला। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
- एक्सप्रेस-वे पर कार पलटी, एक की मौत, पांच घायल
- जानवर को बचाने में फिरोजबाद में हुआ हादसा
- घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
फोटो नंबर 23- दुर्घटनाग्रस्त इनोवा कार