फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   दिल का दौरा पड़ने से पुस्तक विक्रेता की मौत

दिल का दौरा पड़ने से पुस्तक विक्रेता की मौत

Fri, 22 Sep 2017 12:11 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
दिल का दौरा पड़ने से पुस्तक विक्रेता की मौत

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तिर्वा। कानपुर से आए स्वरूपनगर निवासी पुस्तक विक्रेता की बुधवार को यहां राजकीय मेडिकल कालेज कैंपस में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। कानपुर शहर के स्वरूपनगर थानाक्षेत्र स्थित पुस्तक भवन में अनूप कुमार श्रीवास्तव (45) पुत्र वाईसी श्रीवास्तव सेल्समैन का काम करते है। पुस्तक भवन के बुक्स की काफी डिलीवरी मेडिकल कालेज के एमबीबीएस के स्टूडेंट्स को होती है। बुधवार की दोपहर वह बुक्स सप्लाई करने यहां मेडिकल कालेज आए थे। रात करीब आठ बजे जेआर हास्टल के सामने अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिससे वह गश खाकर सड़क पर गिर पड़े। सुरक्षा गार्डों ने उन्हें मेडिकल क ालेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर सेल्समैन के परिजन देर रात मेडिकल कालेज पहुंचे। उन्होंने मामला संदिग्ध होने की बात कही। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल अमर पाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

दिल का दौरा पड़ने से पुस्तक विक्रेता की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed