{"_id":"59a853c74f1c1b49738b4984","slug":"31504203719-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैफियात हादसे की आज अछल्दा में जांच करेगी सीआरएस टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैफियात हादसे की आज अछल्दा में जांच करेगी सीआरएस टीम
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। कैफियात एक्सप्रेस हादसे की जांच के लिए कमीशन ऑफ रेल सेफ्टी (सीआरएस) की टीम शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचेगी। इसके बाद टूंडला कंट्रोल रूम भी जाएगी। यहां अधिकारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर अछल्दा के पास 23 अगस्त को तड़के कैफियात एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। मामले की जांच के लिए शुक्रवार को सीआरएस की टीम घटनास्थल पर पहुंचेगी। रेलवे के अधिकारी बताते हैं कि इलाहाबाद से सुबह साढे़ आठ बजे सेफ्टी स्पेशल ट्रेन चलेगी।
यह ट्रेन पूर्वाह्न 11:30 बजे कानपुर से रवाना होगी। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। अधिकारियों की मानें तो टीम घटनास्थल पर दोपहर लगभग 12:30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद टीम अछल्दा और पाता रेलवे स्टेशनों पर भी अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
बाद में सीआरएस टीम टूंडला पहुंच कर वहां कंट्रोल रूम के अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ करेगी। रेलवे के अधिकारी बताते हैं कि इस टीम में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे।