फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   दो घरों से लाखों की नगदी व जेवर चोरी

दो घरों से लाखों की नगदी व जेवर चोरी

Sun, 25 Jun 2017 12:07 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
दो घरों से लाखों की नगदी व जेवर चोरी
दो घरों से लाखों की नगदी व जेवर चोरी
विज्ञापन


अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ैरा में शुक्रवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर दोनों घरों से नगदी व जेवरात समेत लाखों का माल बटोर ले गए। एक घर के परिजन छत पर सो रहे थे, जबकि दूसरे घर के परिजन बाहर गए थे। सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। गांव के बाहर खेतों में दो बक्से पड़े मिले। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की।

गांव बड़ैरा निवासी राजकुमार सिंह पुत्र बृजमोहन सिंह सेना से सेवानिवृत्त है। उनका बड़ा पुत्र शीलेंद्र बाहर प्राईवेट नौकरी करता है। शुक्रवार रात राजकुमार सिंह घर के बगल में मैदान में व पत्नी सुधा व छोटा पुत्र अंशू छत पर सो रहे थे। रात में चोर घर के बाहर रखी सीढ़ी की मदद से छत पर पहुंचे और जीने की कुंडी खोलकर घर के अंदर दाखिल हो गए। घर में दो कमरों के ताले तोड़कर चोर तीन बक्सों को उठा ले गए।
विज्ञापन


सुबह राजकुमार के परिजनों की आंख खुली और घर के अंदर कमरों में बिखरा पड़ा सामान देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। सुबह खेतों पर जाने वाले गांव के कुछ लोगों ने खेतों में दो बक्से पड़े देखे। जिनका सामान बिखरा पड़ा था। जेवरातों के बॉक्स खाली पड़े थे। राजकुमार ने बताया कि चोर तीन लाख रुपये की नगदी के साथ जेवरात व अन्य सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी गए सामान की कीमत करीब 20 लाख बताई है। सुधा देवी ने बताया कि उनकी पुत्रबधू व विवाहिता बेटी रोशनी के जेवरात भी घर में ही रखे थे। जिस बक्से में बेटी के जेवरात थे, उस बक्से को चोर अपने साथ ही ले गए। जबकि दो बक्से खेतों में खुले पड़े मिले। घटना की तहरीर सुधा देवी पत्नी राजकुमार सिंह ने कोतवाली अजीतमल में दी है। वहीं तहरीर में सुधा देवी ने पड़ोस में रह रहे रिश्तेदार व उसके साथियों पर चोरी करने का आरोप लगाया है।

चोरी की दूसरी घटना यहां से करीब दो सौ मीटर दूर छिद्दी सिंह पुत्र बाबू सिंह के घर में हुई। छिद्दी सिंह तबियत खराब होने के चलते पत्नी सहित करीब आठ दिन पहले कानपुर इलाज कराने चले गए। घर पर ताला पड़ा था। चोरों ने उनके दरवाजे पर लगे ताले का कुंडा तोड़ दिया। यहां भी चोर नगदी व जेवरात चोरी कर ले गए।

गांव वालों ने छिद्दीलाल के परिजनों को सूचना दे दी है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुभाष अत्री ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पुलिस टीम खुलासा करने का प्रयास कर रही है।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
बडै़रा गांव में दो घरों में हुई लाखों की चोरी की घटना की सूचना पर औरैया से फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बक्से व बिखरे पड़े सामान से फिंगर प्रिंट लिए हैं।

धूप से हांफ गया खोजी कुत्ता
दिबियापुर एनटीपीसी से सीआईएसएफ के जवान डॉग स्क्वायड टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से निरीक्षण करते हुए खोजी कुत्ते के सहारे चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया। खोजी कुत्ता खेतों से यमुना किनारे तक तो पहुंचा लेकिन तपती दोपहरी में यमुना के पास पेड़ों की छांव में बैठ गया। बाद में घरों में बिखरे पड़े सामान के सहारे टीम ने एक बार फिर कोशिश की तो खोजी कुत्ता गांव में बाहरी छोर तक जाकर रुक गया। टीम के जवानों ने बताया कि तेज दोपहर व कई लोगों द्वारा बिखरे पड़े सामान को हाथ लगाने से परेशानी हो रही है।


सालों बाद गांव में हुई चोरी
बड़ैरा गांव में हुई चोरी की वारदात से गांववासी भी काफी हतप्रभ हैं। गांव के हरवीरेंद्र सिंह सेंगर, सोनू सेंगर व ग्राम प्रधान इंद्रवीर सिंह ने बताया कि उनकी याद में कभी भी ऐसी घटना गांव में नहीं हुई है। काफी साल पहले शिवमंगल सिंह सेंगर के घर चोरी हुई थी। उसके बाद यह दूसरी घटना है।

- एक घर से करीब 20 लाख का माल ले गए चोर, सुबह बक्से व जेवरात के खाली डिब्बे खेतों में मिले
- पुलिस, डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed