{"_id":"5939ad2a4f1c1b1d608b45ec","slug":"31496952106-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंबी में मिला युवक हाथ-पैर बंधा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंबी में मिला युवक हाथ-पैर बंधा का शव
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुर (कानपुर देहात)। कस्बे के पास मुहाई बगिया के बगल से निकली बंबी में एक युवक का हाथ-पैर बंधा शव उतराता मिला। वहीं पुलिस ने करीब दो किलोमीटर दूर खासबरा गांव के पास बंबी की पटरी पर युवक का मोबाइल फोन, चप्पलें, लोटा और आत्महत्या का सुसाइड नोट बरामद किया। वहीं हाथ-पैर बंधाने होने पर युवक की सांस ने हत्या की आशंका जताई। फिलहाल पुलिस ने मामले को आत्महत्या मानकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
सिकंदरा थाना क्षेत्र के जमौरा निवासी प्रेमसागर ने बताया कि उनका पुत्र अनुराग कुमार उर्फ रवि (25) बचपन से ही अपनी निनहाल खासबरा गांव में रहता था। उसक नाना सूबेदार का कई साल पहले निधन हो गया था। नानी शिवकली देवी ने 27 फरवरी को उसका विवाह कालपी-जालौन के देवपुरा निवासी हाकिम सिंह की पुत्री प्रियंकादेवी संग कराया था। शिवकली देवी ने बताया कि रवि बुधवार की शाम करीब 6 बजे बगैर बताए घर से निकल गया था। देर रात तक वापस न आने पर उसे गांव में तलाश किया गया। उसका मोबाइल फोन भी बंद था। गुरुवार को सुबह बंबी में उसका शव मिलने की जानकारी हुई। रवि के कपड़े से हाथ-पैर बंधे होने पर आत्महत्या की बात लोगों के गले नहीं उतर रही है। सास शिवप्यारी ने भी हत्याकर शव बंबी में फेंके जाने की आशंका जताई है। अलबत्ता 7 जून को लिखे गए सुसाइड नोट में अनचाही आवाज सुनाई देने पर जहर खाकर आत्महत्या करने का जिक्र किया गया है। थाना इंचार्ज नागेंद्र पाठक ने बताया कि प्रेमसागर की तहरीर पर आत्महत्या मानकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
दो किमी. दूर मिले सुसाइड नोट, मोबाइल
आत्महत्या मान पोस्टमार्टम को भेजी लाश