फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   3,000 players to showcase their skills at the National Ranking Table Tennis tournament.

Kanpur News: नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस में तीन हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Fri, 14 Aug 2026 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
3,000 players to showcase their skills at the National Ranking Table Tennis tournament.
कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में 16 से 23 अगस्त तक पहली नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें देश भर के करीब तीन हजार खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में अपनी खेल प्रतिभा का परिचय देंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के चेयरमैन संजीव पाठक ने बताया कि कई वर्षों बाद कानपुर को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। यहां शीर्ष वरीयता के खिलाड़ियों के साथ उभरती प्रतिभाएं हिस्सा लेंगी। प्रदेश से कुल 197 खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे, जिनमें 28 कानपुर के हैं।
विज्ञापन


सचिव अरुण कुमार बनर्जी ने बताया कि टीएसएच में एक साथ 28 टेबल पर मुकाबले खेले जाएंगे। मैच सुबह नौ बजे से रात 10 बजे तक होंगे। केरल के एन गणेशन और दिल्ली के एएस क्लेर को रेफरी नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन से शहर के खिलाड़ियों को देश के शीर्ष खिलाड़ियों के साथ खेलने और रैंकिंग सुधारने का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैयारियों को लेकर गुरुवार को टीएसएच में बैठक हुई, जिसमें अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी गीता टंडन कपूर, टीएसएच के सीईओ प्रणीत अग्रवाल, कानपुर टेबल टेनिस संघ के सचिव संजय टंडन, सह सचिव सुनील सिंह और आशुतोष सत्यम झा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed