फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   300 quintals of paddy soaked at the purchasing center due to rain, increased concern of farmers

बारिश से क्रय केंद्र पर भीगा 300 क्विंटल धान, किसानों की बढ़ी चिंता

Sat, 08 Jan 2022 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
300 quintals of paddy soaked at the purchasing center due to rain, increased concern of farmers
बारिश से अकबरपुर क्रय केंद्र में भीगा धान। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर क्रय केंद्र पर तौल के इंतजार में रखा किसानों का करीब तीन सौ क्विंटल धान बारिश से भीग गया है। अब धूप न निकलने पर बोरों में ही यह धान सड़ने की आशंका बनी है। वहीं मौसम खराब होने से शुक्रवार को अधिकांश क्रय केंद्रों पर धान खरीद नहीं हुई।
विज्ञापन

अकबरपुर क्रय केंद्र में एक शेड के नीचे किसानों से खरीदा गया धान रखा है। इसी शेड के पास में ही तौल के लिए नंबर के इंतजार में किसानों ने अपना धान रखा है। बारिश से शेड के किनारे बनी नाली में जलभराव हो गया। इससे यहां छह किसानों का करीब तीन सौ क्विंटल धान भीग गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह किसान क्रय केंद्र पर पहुंचे तो धान भीगा देखा। क्रय केंद्र प्रभारी लवदीप सोनी ने बताया कि मौसम खुलने पर धान सुखाने की सलाह किसानों को दी गई है। इधर झींझक क्रय केंद्र में खुले में एकत्र धान के खराब होने की आशंका बनी है। यहां नीलामी चबूतरा का टीन शेड कई जगह से टूटा है। केंद्र प्रभारी अमित तिवारी ने बताया कि तिरपाल से ढका धान सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेरापुर में लगी धान लदे ट्रैक्टरों की कतार
जगदीशपुर गांव में खाद्य विभाग का सरकारी धान क्रय केंद्र है। यहां अब तक 234 किसानों से 21700 क्विंटल धान खरीदा गया है। केवल 10 हजार क्विंटल धान मिलर्स को भेजा जा सका है। वहीं बारिश की वजह से धान खरीद सुस्त हो गई है। क्रय केंद्र के बाहर धान लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियों की कतार लग गई है। केंद्र प्रभारी राकेश त्रिपाठी ने बताया कि बारिश से खरीद प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed