फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   30 women from the group will manufacture toilet cleaner and phenyl.

Kanpur News: टॉयलेट क्लीनर, फिनायल बनाएंगी समूह की 30 महिलाएं

Thu, 25 Jun 2026 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 25 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
30 women from the group will manufacture toilet cleaner and phenyl.
कानपुर देहात। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को एनआरएलएम की ओर से घरों में साफ-सफाई करने वाले उत्पाद टॉयलेट क्लीनर, फिनायल, गोट-सोप जैसी सामग्री बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद एसएचजी महिलाएं खुद का उत्पाद बनाकर स्थानीय बाजार में बिक्री करेंगी और आमदनी कर आत्मनिर्भर बनेगी।
विज्ञापन

ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किए जाने का काम किया जा रहा है। इसके तहत अब तक जिले में नौ हजार स्वयं सहायता समूह से जुड़ी करीब एक लाख अधिक महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर खुद का कारोबार कर रही हैं। साथ ही अन्य महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करा रही हैं। शासन ने जिले के पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्ड धारक परिवार की महिलाओं को समूह से जोड़ने और उन्हें उनके कौशल के अनुसार प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार करने को प्रेरित करने का लक्ष्य दिया है। विभाग के अनुसार अब तक करीब 10 हजार महिलाओं को नए या फिर पुराने समूह से जोड़कर अलग-अलग हुनर का प्रशिक्षण दिए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के प्रशिक्षक पंकज कुमार ने बताया कि अलग-अलग ब्लॉक की 30 महिलाओं का एक बैच बनाकर टॉयलेट क्लीनर, फिनायल, गोट-सोप जैसे उत्पाद बनाने का ट्रेनर प्रतीक सिंह से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा होने पर इन्हें प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। साथ ही जो महिलाएं खुद का कारोबार करना चाहेंगी, उन्हें सीसीएल के तहत 1.5 लाख या बड़े स्तर पर काम करने के लिए सीएम युवा उद्यम योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का ऋण दिलाया जाएगा। इन महिलाओं को कारोबार शुरू करने सहायता के लिए बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........................
बयान..............
समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करते हुए अलग-अलग उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे वह खुद का काम शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी और अन्य महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध करा सकेंगी। प्रशिक्षण पूरा होने पर इन्हें प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा। इससे इन्हें किसी भी कंपनी में काम पाने में आसानी होगी। अगर वे खुद का कारोबार शुरू करना चाहेंगी तो बाजार उपलब्ध कराने के साथ ऋण दिलाने में भी सहायता प्रदान की जाएगी। - मयंक कटियार, निदेशक, आरसेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed