{"_id":"5d2239be8ebc3e6cb713b82c","slug":"30-thousand-seats-are-vacant-in-bed-and-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड की तीस हजार सीटें रह गईं खाली, अब सीधे दाखिले का मिलेगा मौका, इसी सप्ताह जारी होगा आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड की तीस हजार सीटें रह गईं खाली, अब सीधे दाखिले का मिलेगा मौका, इसी सप्ताह जारी होगा आदेश
Mon, 08 Jul 2019 12:20 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 08 Jul 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
छात्र छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएड की ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद अभी भी 30832 सीटें खाली रह गई हैं। रविवार को रिक्त सीटों का आंकड़ा जारी हुआ। अब इन सीटों पर छात्रों को सीधे प्रवेश का मौका मिलेगा। इसके लिए इसी सप्ताह आदेश जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सेल्फ फाइनेंस डिग्री कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय त्रिवेदी ने बताया कि सबसे ज्यादा डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी, आगरा से जुड़े कॉलेजों में सीटें खाली रह गई हैं। आंकड़ों के मुताबिक यहां 10382 सीटें अभी भी खाली हैं।
विज्ञापन
सबसे कम डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विवि में 65 सीटें बची हैं। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि (सीएसजेएमयू) से संबद्ध महाविद्यालयों में अभी 3176 सीटें खाली हैं। त्रिवेदी ने बताया कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार काफी कम रिक्तियां हैं। इसका कारण है कि अगले बार से बीएड चार साल का हो जाएगा। इसलिए बीएड करने के लिए जो छात्र इच्छुक थे उन्होंने इसी बार एडमिशन ले लिया है।
विज्ञापन
किस विश्वविद्यालय में कितनी सीटें रिक्त
विश्वविद्यालय रिक्तियों की संख्या
डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा 10382
सीसीएस यूनिवर्सिटी, मेरठ 8440
वीबीएस पूर्वांचल यूनिवर्सिटी, जौनपुर 4388
छत्रपति शाहूजी महाराज विवि, कानपुर 3176
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी 709
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी 290
डीडीयू यूनिवर्सिटी, गोरखपुर 645
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी 65
एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली 926
यूनिवर्सिटी ऑफ लखनऊ, लखनऊ 220
प्रयागराज राज्य विश्वविद्यालय, प्रयागराज 283
जननायक चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी, बलिया 521
संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी, वाराणसी 122
सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर 665