{"_id":"6a19ec928bdfb7d97e046aec","slug":"30-substations-were-shut-down-due-to-storm-and-rain-and-there-was-no-electricity-throughout-the-night-kanpur-news-c-220-1-akb1002-143411-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आंधी-बारिश से 30 उपकेंद्र ठप, रात भर नहीं आई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आंधी-बारिश से 30 उपकेंद्र ठप, रात भर नहीं आई बिजली
Sat, 30 May 2026 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 30 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। मौसम खराब होने और तेज हवा संग बारिश से बृहस्पतिवार देर रात जिले के 30 उपकेंद्र ठप हो गए। करीब डेढ़ लाख कनेक्शनों की बिजली गुल रही। आंधी से कई जगह पोल टूट गए। मेन लाइन के जंफर उड़ने व तार टूटने से मौसम ठीक होने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। पूरी रात बिजली गुल रहने से गर्मी से लोग बेहाल रहे। लोगों की नींद में खलल पड़ा। इधर शुक्रवार सुबह पेयजल किल्लत भी रही। लोगों को दूर लगे हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ा।
जनपद में कुल 47 उपकेंद्रों से 2.75 लाख कनेक्शनों को बिजली आपूर्ति की व्यवस्था है। बृहस्पतिवार देर रात करीब 11 बजे गरज-चमक के साथ तेज हवा संग हल्की बारिश हुई। रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। इससे बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई। अकबरपुर, रूरा, जैनपुर, ग्रोथ सेंटर, मैथा, रायपुर, झींझक, डेरापुर, संदलपुर, मुतैहरापुर, मुंगीसापुर, रसूलाबाद नगर व ग्रामीण समेत 30 उपकेंद्रों की बिजली गुल हो गई। मौसम खराब होने की वजह से मेन लाइनों में फॉल्ट दुरुस्त नहीं कराए जा सके। इससे पूरी रात बिजली गुल रही तो उमस भी गर्मी में लोग बेहाल रहे। मौसम खराब होने व गरज-चमक की वजह से लोग छतों पर सोने नहीं जा सके। शहरी उपकेंद्रों पर करीब नौ घंटे बाद और ग्रामीण उपकेंद्रों की बिजली करीब 11 से 16 घंटे बाद बहाल की जा सकी। वहीं, स्थानीय फॉल्ट से पूरे दिन बिजली की आंख मिचौली चली।
........................
बयान.......
तेज हवा चलने व बारिश की वजह से बिजली लाइनों में फॉल्ट से आपूर्ति प्रभावित रही। मौसम खराब होने से रात में फॉल्ट दुरुस्त नहीं हो सके। शुक्रवार सुबह लाइनों के फॉल्ट ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई। - सुमित व्यास, अधीक्षण अभियंता विद्युत
विज्ञापन
............................
पूरी रात ठप रही झींझक के 100 गांवों की आपूर्ति
झींझक/डेरापुर। तेज हवा व बारिश से कठिका पारेषण केंद्र से न्यू झींझक उपकेंद्र को जोड़ने वाली 33 केवी लाइन में पेड़ गिरने व नगर में इंसुलेटर पंचर होने से फॉल्ट हो गए। नगर के दो मोहल्लों समेत करीब 100 गांवों की बिजली पूरी रात ठप रही। बृहस्पतिवार देर रात 11:25 बजे गुल हुई बिजली से भोला नगर, नेहरू नगर समेत मंगलपुर, अकारू, औरंगाबाद व बान फीडरों से जुड़े मुंडेरा,गौरी, सुरासी, मंगलपुर, लगरथा, शाहपुर, औरंगाबाद समेत करीब 100 गांव प्रभावित रहे। करीब 13 घंटे 35 मिनट बाद शुक्रवार काे आपूर्ति बहाल हो सकी। एसडीओ लव कुमार ने बताया कि फॉल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई। वहीं, सिकंदरा में पटेल चौक के पास जंफर जलने से पूरी रात 30 घरों की बिजल गुल रही। नौ घंटे बाद शुक्रवार सुबह सात बजे टूटे जंफर ठीक हो सके। सिकंदरा जेई अभिषेक साहू ने बताया कि तेज हवा चलने से फॉल्ट के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। डेरापुर में जटियापुर बिजलीघर से आने वाली विद्युत लाइन में फॉल्ट से रात करीब 12 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे कस्बे के ग्रामीण एवं नगरीय विद्युत उपकेंद्र बंद हो गए और उनसे जुड़े करीब 100 गांवों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार दोपहर में बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इधर श्याम नगर और प्रताप नगर वार्ड में लगे ट्रांसफार्मरों में खराबी हो गई। इससे सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रही। देर शाम फॉल्ट और ट्रांसफार्मर की खराबी दूर कर आपूर्ति बहाल कराई जा सकी। (संवाद)
.......................
फोटो-13 जैनपुर के रूरा उपकेंद्र को जोड़ने वाली 33 केवी लाइन का उड़ा फ्यूज लाल घेरे में। स्रोत बिजली कर्मी
जंफर फुंकने से सौ गांवों की बिजली गुल
रूरा। जैनपुर के पास 33 केवी लाइन में बृहस्पतिवार रात जंफर उड़ गया। इससे उपकेंद्र ठप हो गया। तिगाईं, चिलौली, गहलौं, सरगांव, जगनपुर सहित करीब छह फीडरों में पूरी रात बिजली गुल रही। नगर व 100 गांवों के करीब 20 हजार कनेक्शनों की बत्ती गुल रहने से लोग पूरी रात परेशान रहे। मौसम खराब होने की वजह से रात में फाल्ट दुरुस्त नहीं किया जा सका। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे आपूर्ति बहाल हुई। करीब डेढ़ घंटे बाद स्थानीय फॉल्ट से बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई। शाम तक यह सिलसिला चलता रहा। जेई नीतिल उपाध्याय ने बताया कि फॉल्टों की मरम्मत कराई जा रही है।
.......................
फोटो-14 रसूलाबाद में मलखानपुर के पास मेन लाइन पर गिरा पेड़। संवाद
पेड़ गिरने से 16 घंटे गुल रही रसूलाबाद की बिजली
रसूलाबाद। तेज हवा व बारिश के चलते बृहस्पतिवार रात उसरी फीडर के मलखानपुर गांव में 11 केवी लाइन पर पेड़ गिर जाने से मलखानपुर और अमरोहिया गांव के करीब 300 घरों की बिजली गुल रही। वहीं नगर पंचायत क्षेत्र के कई वार्डों में भी घंटों बिजली गुल रहने से लोग भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे। जेई राजेश ने बताया कि ग्रामीण फीडर की बिजली 16 घंटे बाद बहाल करा दी गई जबकि नगर में आठ घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। एसडीओ शहादत सलीम ने बताया कि विकास नगर और केशव नगर वार्डों में फॉल्ट से बिजली प्रभावित हुई। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे बिजली बहाल हो सकी। अमरौधा में रात 11 बजे बिजली चली गई। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। जेई राजेश कुमार ने बताया कि फॉल्ट दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई। नोनापुर उपकेंद्र से जुडे सुजौर, पनियामऊ, कान्हाखेड़ा ,बरौली, सेल्हूपुर, लखनापुर में भी पूरी रात बिजली गुल रही। जेई नोनापुर संदीप यादव ने बताया कि गौर फीडर में फॉल्ट से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। शुक्रवार सुबह बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई। (संवाद)
..........................
फोटो-16 रनियां स्थित साइड दो में बिजली गिरने से फटा ट्रांसफार्मर। संवाद
बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर फटा
रनियां। बृहस्पतिवार रात बिजली गिरने से रनियां के साइड दो में लगे 63 केवी का ट्रांसफार्मर फट गया। रायपुर बिजली घर करसा फीडर से जुड़े कटका, अहमदपुर स्योदा, जरिहा, लोदीपुर, शेरपुर, तरौंदा आदि गांव जुड़े है। वहीं, रायपुर फीडर से रायपुर, धनजुआ, पहाड़पुर, देवकली, नूरगंज, चिरौरा, विसायकपुर, अहिरनपुरवा, आर्यनगर प्रथम, आर्यनगर द्वितीय फत्तेपुर रोशनाई आदि 26 गांवों की बिजली पूरी रात गुल रही। करीब 24 घंटे बीतने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं कराई जा सकी है। जेई रायपुर राजकमल ने बताया कि बारिश व बिजली गिरने से एक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं अन्य जगह लाइनों में फॉल्ट दुरुस्त कराए जा रहे है। देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। (संवाद)