{"_id":"615a02b78ebc3e69c76de91d","slug":"30-people-suffering-from-fever-in-pailawar-village-teenager-died-of-dengue-akbarpur-news-knp6561214182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैलावर में 30 लोग बुखार से पीड़ित, डेंगू से किशोर की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैलावर में 30 लोग बुखार से पीड़ित, डेंगू से किशोर की जान गई
विज्ञापन
पैलावर गांव की बस्ती में भरा बारिश का पानी। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
राजपुर। नगर पंचायत की पैलावर गांव में गंदगी व जलभराव से बीमारी फैल रही है। 30 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। डेंगू पीड़ित एक किशोरी की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे तीन दिन से बुखार आ रहा था। वहीं चार अन्य लोग डेंगू से पीड़ित हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में बुखार ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। राजपुर नगर पंचायत के पैलवार गांव में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। क्षेत्र में 30 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। इसमें चार लोगों ने प्राइवेट लैब में जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई।
शनिवार को गांव के बलवीर कठेरिया के बेटे अंजुल उर्फ प्रिंस बाबू (14) की डेंगू की चपेट में आकर मौत हो गई। पिता बलवीर कठेरिया ने बताया कि अंजुल को गुरुवार को बुखार आने पर जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई। शनिवार को बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन
उसका कानपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। यहां के शिवम, अंगूरी, विनय, सुनील, नितिन, अलका देवी, नाथूराम, गंगा देवी, सुमरे पाल, गुड्डी देवी, चंद्रपाल समेत 30 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं।
कुछ के परिजन निजी अस्पताल में उनका इलाज करा रहे हैं। लोगों ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय में जाकर सफाई की मांग की जा चुकी है। इसके बाद भी कोई काम नहीं किया गया। अब तक जिले में बुखार व डेंगू से 46 लोगों की मौत हो चुकी है।
पैलावर गांव में लोगों के बीमार होने की सूचना मिली है। सोमवार को स्वास्थ्य टीम भेजकर लोगों का उपचार कराया जाएगा। खून की जांच के लिए स्लाइड बनवाई जाएगी। डीडीटी का भी छिड़काव कराया जाएगा। - डॉ. डीके सिंह, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी राजपुर