फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   30 lakh rupees taken in Kanpur without putting up a notice board

एक और गड़बड़झाला: कानपुर में नोटिस बोर्ड लगाए बिना 30 लाख रुपये डकार गए

Sat, 10 Jul 2021 04:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 10 Jul 2021 04:59 PM IST
सार

ग्रामीण क्षेत्रों में गांव के विकास से संबंधित जो भी कार्य होते हैं वो सब मनरेगा के अंतर्गत कराए जाते हैं।

विज्ञापन
30 lakh rupees taken in Kanpur without putting up a notice board
घोटाला - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में शादी अनुदान और पारिवारिक लाभ योजना में गड़बड़झाला के बाद एक और मामला सामने आया है। मनरेगा के तहत जिले में 603 नोटिस बोर्ड लगाए बिना ही काम करा दिए गए। इसका 30 लाख रुपये अधिकारी डकार गए। अब सीडीओ ने जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में गांव के विकास से संबंधित जो भी कार्य होते हैं वो सब मनरेगा के अंतर्गत कराए जाते हैं। इसके तहत नाली, खड़जा, भूमि समतलीकरण, मेड़ बंदी, तालाब सुंदरीकरण आदि के कार्य आते हैं। शासन ने ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को देने के लिए सिटीजन इन्फार्मेशन बोर्ड (सीआईबी) लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इसे साधारण भाषा में नोटिस बोर्ड भी कहते हैं। यह बोर्ड कार्य शुरू होने से पहले लगाया जाता है। 50 हजार रुपये से अधिक के कार्य होने पर सीआईबी लगाना अनिवार्य होता है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिले में 50 हजार रुपये से अधिक के 2922 मनरेगा के कार्य होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के अफसरों ने अभी तक 2319 बोर्ड ही कार्य स्थलों पर लगाए हैं। जबकि विभाग ने 2922 बोर्डों का भुगतान 1 करोड़ 46 लाख रुपये मार्च माह में कर दिया था। इसके बावजूद अधिकारियों ने बोर्ड लगाने की जरूरत नहीं समझी। ब्लॉक के समूहों को बोर्ड बनाने की जिम्मेदारी देने का नियम है। एक बोर्ड पांच हजार रुपये खर्च होता है।

सीआईबी लगाने में लगातार विभाग लापरवाही बरत रहा है। जो नोटिस बोर्ड नहीं लगाए गए हैं, उनकी जांच के लिए टीम गठित की जाएगी।
डॉ. महेंद्र कुमार, सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed