UP: मुख्तार बाबा के कब्जे में 3 और मंदिर, शत्रु संरक्षण संघर्ष समिति ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर दी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में राम जानकी मंदिर की तरह बेकनगंज क्षेत्र में ऐसे तीन मंदिर और हैं, जिन पर मुख्तार बाबा का कब्जा बताया जा रहा है। इस संबंध में शत्रु संरक्षण संघर्ष समिति की ओर से लिखित शिकायत पुलिस कमिश्नर से की गई है। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड का कहना है कि शिकायत आने के बाद जांच के लिए टीम बना दी गई है। सोमवार से जांच शुरू होगी।
समिति की ओर से की गई शिकायत में बताया गया है कि बेकनगंज क्षेत्र में स्थापित राधाकृष्ण तीन मंदिरों जिसकी 95/5 से लेकर 95/9 तक है। इस पर झूठे और फर्जी तरीके से दावेदार खड़े करके इन मंदिरों की जमीन को न केवल बेचा गया बल्कि इन पवित्र स्थलों को ध्वस्त कर मुख्तार के नाते रिश्तेदारों ने ऊंची इमारतें खड़ी कर लीं।
समिति के संरक्षक हाफीजुल्ला गाजी ने पुलिस कमिश्नर को बताया कि यहां के कुछ और मंदिरों को उनकी समिति की ओर से कुछ समय तक संरक्षित किया गया था, लेकिन उस पर भी शिवचरण गुप्ता नामक एक व्यक्ति के सहयोग से मुख्तार व उससे जुड़े लोग काबिज होने की फिराक में हैं। समिति की शिकायत में पुलिस कमिश्नर से मांग की गई है कि इस संबंध में उनकी ओर से 22 फरवरी 2022 को बजरिया थाने में एक रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। इसकी एफआईआर संख्या 64 व 65 है, उसकी जांच को भी आधार बनाकर मंदिरों को बचाया जाए।
कब्जे में ली जाएंगी कई और शत्रु संपत्तियां
अभी कई शत्रु संपत्तियों को कब्जे में लिया जाना है। इसमें जाजमऊ और हीरामन पुरवा की पॉयनियर के कब्जे की जमीन, गोकुल अपार्टमेंट सिविल लाइंस की शत्रु संपत्ति के अलावा इसी के पास 75 और 76 नंबर प्लाट भी शामिल है। प्रशासन के अनुसार अभी इन पर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया भी की जाएगी।