फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   3 crore rupees will soon widen the Bais Khawaja Marg.

Kanpur News: तीन करोड़ से बाइस ख्वाजा मार्ग का जल्द होगा चौड़ीकरण

Thu, 20 Nov 2025 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
3 crore rupees will soon widen the Bais Khawaja Marg.
इटावा। शहर के नुमाइश चौराहा से बाइस ख्वाजा मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। पहले वन विभाग की ओर से एनओसी न मिलने के कारण चौड़ीकरण का काम रुका हुआ था। चौड़ीकरण का काम पूरा होने पर मध्य प्रदेश से शहर में छोटे वाहन लेकर आने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी। चौड़ीकरण के काम में करीब तीन करोड़ का खर्च आएगा।
विज्ञापन

नुमाइश चौराहा से बाइस ख्वाजा रोड होते हुए लायन सफारी रोड और टिक्सी मंदिर तिराहा से जुड़ने वाले दक्षिणी बाईपास पर दिनों-दिन ट्रैफिक का बोझ बढ़ता जा रहा है। बाइस ख्वाजा रोड वर्तमान में साढ़े पांच मीटर चौड़ी है। यह रोड शहरवासियों के साथ ही आगरा से ग्वालियर हाईवे पर जाने वाले लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है। इस रोड पर सफारी पार्क पड़ने की वजह से आवाजाही ज्यादा रहती है।
विज्ञापन

नुमाइश के समय इस सड़क पर वाहनों का दबाव और बढ़ जाता है। ऐसे में काफी समय से इस सड़क को चौड़ा कराने के लिए प्रयास किए जा रहे थे। कई बार प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका था। शासन की ओर से जनवरी 2024 में सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव पास कर लगभग तीन करोड़ की धनराशि भी स्वीकृत कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकनिर्माण विभाग खंड एक की ओर से सड़क का टेंडर उठाकर चौड़ीकरण का काम शुरू करवा दिया। इस बीच वन विभाग की ओर से लोकनिर्माण विभाग को नोटिस भेजकर काम बंद करवा दिया गया, नोटिस में कहा गया कि लोक निर्माण विभाग ने सड़क के चौड़ीकरण के संबंध में कोई एनओसी नहीं ली है। करीब दो साल बाद वन विभाग की ओर से सड़क के चौड़ीकरण के लिए एनओसी जारी की गई। इसके बाद सड़क के चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है।

-------------------------

वर्जन
वन विभाग से एनओसी मिल गई है। सड़क के दोनों और ढाई-ढाई फीट का चौड़ीकरण किया जाना है। कुछ स्थानों पर नाली का भी निर्माण होना है, जल्द ही सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा हो जाएगा।
संजीव कुमार,एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड एक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed