{"_id":"5e7601878ebc3e77b31a469c","slug":"29-lakh-stolen-from-farmer-s-house-in-farrukhabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: किसान के घर से 29 लाख की चोरी, सुबह उठे तो देखा लुट चुकी थी जिंदगी भर की कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: किसान के घर से 29 लाख की चोरी, सुबह उठे तो देखा लुट चुकी थी जिंदगी भर की कमाई
Sat, 21 Mar 2020 05:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 21 Mar 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद टूटा हुआ जंगला और कमरे में बिखरा हुआ सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद के शमसाबाद थाना क्षेत्र के रजलामई गांव में एक किसान के घर में घुसे चोर अलमारी व बक्से के ताले तोड़कर करीब 29 लाख रुपये के जेवर व नगदी चुरा ले गए। सुबह परिजनों के जागने पर जानकारी हुई, तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
गांव रजलामई निवासी अनूप सिंह गंगवार गांव में खेती कराते हैं। उनके पिता कृपाल सिंह भूमि संरक्षण अधिकारी थे। सेवानिवृत्त होने के बाद उनकी दो वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। शुक्रवार रात को अनूप घर के एक कमरे में सो रहे थे। दूसरे कमरे में उनकी पत्नी बीना, अपनी बेटी के साथ सो रही थीं। बाकी कमरे बंद थे।
रात के किसी समय चोर घर के पीछे से छत पर पहुंच गए। जीने के कमरे का जंगला तोड़कर नीचे उतर आए। जिस कमरे में अलमारी व बक्से रखे थे, उसे खोलकर घुस गए। वहां रखी अलमारी व बक्से के ताले तोड़ दिए। उससे करीब 28 लाख रुपये के जेवर, 25 हजार रुपये नगद सहित करीब एक लाख अन्य सामान पार कर दिया।

इसके बाद चोर आराम से निकल गए। सुबह जागने के बाद बीना उस कमरे में झाड़ू लगाने गई, जहां अलमारी आदि रखी थी। वहां अलमारी व बक्सा खुला पड़ा देख उनके होश उड़ गए। उनके चीख पुकार करने पर अनूप व मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अलमारी के पास एक पेंचकस पड़ा मिला।
आशंका जताई गई, जिस रास्ते से चोर आए उसी से चले गए। फोरेंसकि टीम ने भी छानबीन की। थानाध्यक्ष जेएल सोनकर ने बताया कि छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। घटना से ऐसा लगा रहा है कि इसमें किसी नजदीकी व्यक्ति का हाथ है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
यह सामान गया चोरी
सोने की 12 चूड़ी, एक करधनी, चार सोने की चेन, मंगल सूत्र, सोने के पांच सिक्के, दस सोने की अंगूठी साहित करीब 28 लाख के जेवर, 25 हजार रुपये व एक लाख रुपये का अन्य सामान चोर ले गए।