फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   29 gas agencies failed the first screening

29 गैस एजेंसियों पहली स्क्रीनिंग में फेल

Wed, 10 Jun 2015 02:23 AM IST
आशुतोष मिश्र, कानपुर
आशुतोष मिश्र, कानपुर Updated Wed, 10 Jun 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
 29 gas agencies failed the first screening
शहर की 29 रसोई गैस एजेंसियां मानक और नियमों का पालन नहीं कर रही हैं। ये एजेंसियां न तो समय पर गैस की आपूर्ति करती हैं और न ही इनका उपभोक्ताओं से व्यवहार अच्छा है। इनका रिकार्ड भी दुरुस्त नहीं रहता है। पेट्रोलियम संयुक्त सचिव के निर्देश पर जिला प्रशासन ने पहली बार रसोई गैस एजेंसियों की रेटिंग की है। इस रेटिंग में 63 एजेंसियों में से 29 को वन स्टार (बेहद खराब) मिला है। ये सभी एजेंसियां अपने 85 फीसदी उपभोक्ताओं को बुकिंग के आठ दिन बाद रसोई गैस आपूर्ति कर पाती हैं। गंभीर बात यह है कि इन एजेंसियों में एलपीजी वितरक संघ के अध्यक्ष भारतीष मिश्र और महामंत्री अमित पांडेय की एजेंसियां भी शामिल हैं। जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने इन सभी एजेंसियों को नोटिस जारी कर सुधार न करने पर लाइसेंस बर्खास्त करने की चेतावनी दी है। दूसरी बार कराई जाने वाली रेटिंग में भी इन एजेंसियों को वन स्टार मिला तो टर्मिनेशन की संस्तुति कर दी जाएगी। इसके अलावा शहर की 11 एजेंसियों को फाइव स्टार (सबसे अच्छी) रेटिंग मिली है। इन रसोई गैस एजेंसियों ने अपने 85 फीसदी उपभोक्ताओं को बुकिंग के दो दिन के अंदर रसोई गैस मुहैया करा दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने कहा कि पेट्रोलियम संयुक्त सचिव ने रसोई गैस एजेंसियों की रेटिंग करने को कहा था। इस तरह की रेटिंग पहली बार हुई है। यह रेटिंग एजेंसियों की फरवरी, मार्च और अप्रैल तीन माह के काम के आधार पर की गई। इसमें 29 एजेंसियों को वन स्टार मिला है। अब अगली रेटिंग मई, जून और जुलाई तीन माह के काम के आधार पर की जाएगी। दूसरी बार वन स्टार के दायरे में आने वाली एजेंसियों के टरमिनेशन की संस्तुति ऑयल कंपनियों से कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed