{"_id":"61df13072869a026247e3976","slug":"28-more-infected-including-four-employees-of-dios-office-49-active-cases-akbarpur-news-knp67498203","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस दफ्तर के चार कर्मचारी समेत 28 और संक्रमित, सक्रिय केस हुए 49","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस दफ्तर के चार कर्मचारी समेत 28 और संक्रमित, सक्रिय केस हुए 49
विज्ञापन
राजपुर पीएचसी में सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। कोविड गाइड लाइन का पालन न करना लोगों पर भारी पड़ता जा रहा है। जिले में तेजी के साथ संक्रमण फैल रहा है। बुधवार को डीआईओएस दफ्तर के चार कर्मियों समेत 28 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके बाद जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 49 पहुंच गई है।
इसमें से 20 मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं आठ की तलाश की जा रही है। माती डीआईओएस दफ्तर में तैनात प्रधान सहायक ने बीमार होने पर एंटीजन किट से जांच कराई तो कोरोना संक्रमित मिले। स्वास्थ्य टीम ने कैंप लगाकर दफ्तर के अन्य कर्मचारियों की जांच की।
इस पर अनुदेशक लेखाकर, वरिष्ठ सहायक व एक लिपिक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई। इसी तरह माती जिला न्यायालय के तीन कर्मी, पुखरायां सीएचसी में तैनात लैब टेक्नीशियन समेत अमरौधा ब्लॉक क्षेत्र के ढिचकी में छह, कठारी में एक, सलेमपुर में एक समेत अन्य जगहों पर नौ लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
सरवनखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के रनियां निवासी दो लोग कोरोना संक्रमित मिले। जिला संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. यतेंद्र शर्मा ने बताया कि बुधवार को आरटीपीआर रिपोर्ट में 24 व एंटीजन किट से हुई जांच में चार समेत कुल 28 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
इनमें से 20 लोगों को चिह्नित कर होम आइसोलेट कर दिया गया है। आठ लोगों के फोन न उठने समेत अन्य कारणों से निवास स्थान की पुष्टि नहीं हो सकी है। स्वास्थ्य टीमों को इनकी खोज के लिए लगाया गया है।
हॉट स्पॉट एरिया से हटाई बैरिकेडिंग
राजपुर। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद क्षेत्र को हॉट स्पॉट बनाए जाने पर भी लोग लापरवाही कर रहे हैं। राजपुर के बैना गली में कोरोना संक्रमित मिलने पर नगर पंचायत कर्मियों ने एरिया को हॉट स्पॉट बनाया था। इसके बाद भी बुधवार को लोगों का आवागमन जारी रहा।
हॉट स्पॉट बनाने के कुछ घंटे बाद ही लोगों ने बल्लियां खोल दी। वहीं प्रशासनिक अफसरों समेत नगर पंचायत कर्मियों ने भी दोबारा हॉट स्पॉट एरिया का निरीक्षण करना मुनासिब नहीं समझा। जिससे संक्रमण फैलने की संभावना बनी हुई है। ईओ देवहूति पांडेय ने बताया कि हॉट स्पॉट जोन से बल्लियां हटाए जाने की जानकारी मिली है। दोबारा बैरिकेडिंग कराई जा रही है।