फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   28 factories running without environmental NOC

Kanpur News: पर्यावरण एनओसी के बिना चल रही 28 फैक्टरियां

Fri, 18 Apr 2025 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 18 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
28 factories running without environmental NOC
रनियां क्षेत्र में एक फैक्टरी की चिमनी से निकलता धुआं। - फोटो : संवाद
रनियां (कानपुर देहात)। औद्योगिक क्षेत्र रनियां व जैनपुर में प्रदूषण फैलाने वाली छोटी-बड़ी 28 फैक्टरियां ऐसी पाई गई हैं, जिनके पास पर्यावरण एनओसी नहीं है। हालांकि इनमें से चार ने एनओसी के लिए आवेदन कर दिया है। इधर सरकार ने एक माह में एनओसी जारी किए जाने का आदेश दिया है। जिससे उद्यमी राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड विभाग के मुताबिक रनियां व जैनपुर में प्रदूषणकारी 300 फैक्टरी संचालित है। जिनमें 272 फैक्टरियों में पर्यावरण की एनओसी है। यह वह फैक्टरियांं है जो सभी मानक पूरे करती हैं। वहीं कुछ ऐसी फैक्टरियां है जो मानकों को पूरा किए बगैर संचालित हो रही हैं। विभाग ने इनका सर्वे कराया तो 38 फैक्टरी सामने आईं हैं। इन फैक्टरियों ने विभाग से एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) नहीं लिया है। सर्वे में यह भी बता चला कि इनमें से 10 फैक्टरी ऐसी है जिन्होंने प्रदूषण मुक्त उत्पादन करना शुरू कर दिया है। इस तरह अब 28 ही ऐसी हैं, जो बिना एनओसी के संचालित हो रही है। इनको आवेदन कर एनओसी लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

....................
कई फैक्टरियाें से निकलता प्रदूषणकारी धुआं
रनियां व जैनपुर में खाद्य तेल बनाने से लेकर केमिकल, प्लास्टिक, कपड़ा आदि के उद्योग संचालित हैं। इनमें कई फैक्टरी ऐसी हैं जिनकी चिमनियों से धुआं निकलता है। इससे वातावरण भी दूषित हो रहा है। हालांकि सख्ती के चलते कई जगह सुधार भी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............
वर्जन...
विभाग से 300 में 271 फैक्टरी संचालकों ने पर्यावरण की एनओसी ली है। सर्वे में 28 फैक्टरी बिना एनओसी के पाई गई हैं। इनमें से चार ने आवेदन कर दिया है। शेष को नोटिस जारी किया जा रहा है। समय से आवेदन करने व मानक पूरा करने पर एनओसी जारी की जाएगी। - मनोज चौरसिया, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी

...............
सरकार ले उद्यमियों के हित में फैसला
उद्यमी हरदीप सिंह राखरा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उद्यमियों के लिए राहत भरा ऐलान किया है। इससे उद्यमियों को राहत होगी। मगर इस पर अफसर कितना खरे उतरते है यह तो आगे पता चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से उद्यमियों के लिए नई योजनाएं और राहत देने के लिए ऐलान किया, लेकिन अफसर कार्यालयों का चक्कर लगवाते हैं। उद्यमी विनोद तिवारी ने बताया कि पर्यावरण एनओसी बनने में समय लगता है। इस ऐलान से राहत मिलेगी। उद्यमियों को अब चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed