फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   260 page charge sheet prepared in the case of death of an engineer due to hair transplant

Kanpur News: हेयर ट्रांसप्लांट से इंजीनियर की मौत के मामले में 260 पन्नों की चार्जशीट तैयार

Wed, 16 Jul 2025 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
260 page charge sheet prepared in the case of death of an engineer due to hair transplant
कानपुर। रावतपुर थानाक्षेत्र में हेयर ट्रांसप्लांट से हुई दो इंजीनियर की मौत की जांच लगभग पूरी हो गई है। पुलिस ने 18 गवाहों के साथ 300 पन्नों की चार्जशीट तैयार की है। जिसे दो से तीन दिन में न्यायालय में दाखिल कर दी जाएगी। पुलिस ने सीएमओ की रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज, बरामद मेडिकल उपकरण आदि को साक्ष्य बनाया है। गोरखपुर निवासी विनीत कुमार दुबे पनकी पावर प्लांट में सहायक अभियंता थे। उनकी पत्नी जया ने डॉक्टर अनुष्का तिवारी के खिलाफ हेयर ट्रांसप्लांट से पति की मौत का आरोप लगाकर नौ मई को रावतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विनीत ने 13 मार्च को केशवपुरम स्थित डॉक्टर के इंपायर क्लीनिक से हेयर ट्रांसप्लांट कराया था।
विज्ञापन

सिर व चेहरे पर सूजन और दर्द के कारण डॉक्टर अनुष्का ने 14 मार्च को छपेड़ा पुलिया स्थित अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया था। इसके बाद सर्वोदय नगर स्थित अस्पताल ले गए थे, जहां 15 मार्च को विनीत दुबे की मौत हो गई थी। रिपोर्ट दर्ज होते ही डॉ अनुष्का तिवारी क्लीनिक बंद कर पति के साथ शहर से बाहर भाग गई थी।
विज्ञापन

वहीं, फर्रुखाबाद के कुशाग्र कटियार ने जया त्रिपाठी से संपर्क किया और उन्हें बताया कि उनके इंजीनियर भाई मयंक कटियार का हेयर ट्रांसप्लांट के बाद 18 नवंबर 2024 को हेयर ट्रांसप्लांट किया था। अगले दिन सुबह उनकी मौत हो गई थी। 26 मई को डॉ अनुष्का ने न्यायालय में सरेंडर किया था, जहां से उन्हें जेल भेजा गया था। मामले की विवेचना कर रहे एसआई पुष्पराज सिंह ने बताया कि डॉ अनुष्का के खिलाफ चार्जशीट तैयार है। बुधवार को पुलिस कमिश्नर के पास अनुमोदन के लिए ुपुलिस कमिश्नर के पास फाइल भेजी जाएगी। वहां से अनुमोदन के बाद दो से तीन दिन में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed