Kanpur: भारी वाहनों के लिए 26 से पांच दिन का डायवर्जन, पहले चरण में 22 अगस्त तक रहेगा लागू, ये है कारण
Kanpur News: इसके अलावा कानपुर-दिल्ली हाईवे पर चलने वाले भारी वाहन झांसी से जालौन होते हुए कानपुर देहात के भोगनीपुर चौराहा से घाटमपुर की ओर मुड़कर फिर घाटमपुर चौडगरा-फतेहपुर, प्रयागराज वाराणसी से होते हुए सोनपुर की तरफ से निकल सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रवण मास में अयोध्या में आयोजित कार्यक्रमों को लेकर कानपुर में रूट डायवर्जन किया गया है। इस डायवर्जन के तहत भारी वाहन ज्यादातर रायबरेली और प्रयागराज होकर निकलेंगे। उन्हें लखनऊ रोड पर जाने की अनुमति नहीं होगी। पहले चरण में 17 अगस्त रात 12 बजे से 22 अगस्त दोपहर 12 बजे तक और दूसरे चरण में 26 अगस्त रात 12 बजे से एक सितंबर दोपहर 12 बजे तक के लिए यह व्यवस्था लागू की जाएगी।
डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने बताया कि भारी वाहन लखनऊ रोड पर न जाकर कानपुर से प्रयागराज, वाराणसी बक्सर से पटना बाईपास सोनपुर होते हुए निकलेंगे या फिर वैकल्पिक मार्ग के तौर पर वाराणसी भभुआ सासाराम होते हुए निकल सकेंगे। कानपुर-लखनऊ रोड वाले भारी वाहन उन्नाव से रायबरेली जगदीशपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जाकर आजमगढ़, गोरखपुर होते हुए कुशीनगर, गोपालगंज और मुज्जफरपुर की तरफ से निकल सकेंगे।
साथ ही गोपालगंज से होते हुए एनएच 31 से उत्तर बिहार और उससे आगे पूर्वोत्तर राज्यों की तरफ जा सकेंगे। इसके अलावा कानपुर-दिल्ली हाईवे पर चलने वाले भारी वाहन झांसी से जालौन होते हुए कानपुर देहात के भोगनीपुर चौराहा से घाटमपुर की ओर मुड़कर फिर घाटमपुर चौडगरा-फतेहपुर, प्रयागराज वाराणसी से होते हुए सोनपुर की तरफ से निकल सकेंगे।
इसी तरह घाटमपुर चौडगरा फतेहपुर, लालगंज रायबरेली से होते हुए जगदीशपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होते हुए आजमगढ़ कुशीनगर गोपालगंज होते हुए निकल सकेंगे। वहीं पंजाब की तरफ से आने वाले वाहन कानपुर नगर से प्रयागराज होते हुए जौनपुर आजमगढ़ की तरफ से निकल सकेंगे।