{"_id":"61d6c4db99fb2c008335a9b6c69ab759","slug":"26-pedestrian-shoppers-handed-notices-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 फुटपाथी दुकानदारों को थमाई नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 फुटपाथी दुकानदारों को थमाई नोटिस
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात
Updated Sat, 05 Dec 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। स्थानीय पुलिस ने 26 फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ नोटिस जारी
की है। उनको निर्धारित तिथि पर जुर्माना अदा करना होगा। मालूम हो कि कस्बे
में मुख्य मार्ग के फुटपाथ पर अतिक्रमण से आए दिन आवागमन बाधित होता है।
नगरपालिका की ओर से अभियान के तहत अतिक्रमण हटवाए जाने के बाद भी दुकानदार फुटपाथ पर अपने सामान पसारने से बाज नहीं आ रहे हैं। चौकी इंचार्ज रामबदन सिंह ने बताया कि 26 फुटपाथी दुकानदारों नोटिस दी गई हैं। उनके निर्धारित तिथि पर जुर्माना अदा न करने पर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं फुटपाथी दुकानदार पुखरायां देहात के नूरगंज निवासी रामशंकर ने बताया कि वह बैलाही बाजार के पास फुटपाथ पर लइया-चना व मूंगफली बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता है, उसे भी नोटिस दी गई है। जबकि, फुटपाथ पर सामान पसारने वाले बड़े दुकानदारों के खिलाफ ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की गई।