फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   26 lakh codeine-containing syrups were procured from Himachal, 15 lakh were sold without bills.

Kanpur News: हिमाचल से 26 लाख कोडीनयुक्त सिरप मंगवाए, 15 लाख बिना बिल के बेचे

Sun, 15 Mar 2026 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
26 lakh codeine-containing syrups were procured from Himachal, 15 lakh were sold without bills.
कानपुर। कोडीनयुक्त कफ सिरप और नशीली दवाओं की बिक्री के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शहर से 15 लाख से अधिक कोडीनयुक्त कफ सिरप बिना बिल के बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, दिल्ली और प्रदेश में वाराणसी, सोनभद्र, सीतापुर, मिर्जापुर, कानपुर देहात में बेचे गए हैं। इनका नशे के लिए इस्तेमाल होने की आशंका है। फर्म ने हिमाचल से 26 लाख सिरप मंगवाए थे जिनमें से केवल 11 लाख की बिक्री के दस्तावेज मिले हैं। मिर्जापुर में भूसे की गाड़ी में सिरप बरामद हुए थे। वहां की पुलिस ने फर्म मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से कोडीनयुक्त कफ सिरप और नशे की दवाओं की बिक्री के लिए कलक्टरगंज, अनवरगंज, महाराजपुर, नौबस्ता, चकेरी, कल्याणपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थीं। इन मामलों की जांच एसआईटी और क्राइम ब्रांच कर रही है। एसआईटी की अब तक हुई जांच में सामने आया है कि अग्रवाल ब्रदर्स ने हिमाचल से 26 लाख कोडीनयुक्त कफ सिरप मंगवाए थे। लगभग 11 लाख सिरप के ही बिल मिले हैं जबकि 15 लाख बिलों की कोई जानकारी नहींं हुई है। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर कमलापति यादव ने बताया कि बिलों की जानकारी नहीं देने से उनके नशे के लिए इस्तेमाल होने की आशंका है। फर्म मालिक विनोद अग्रवाल जेल में है जबकि बेटा शिवम अग्रवाल की तलाश जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed