{"_id":"5a1ac9894f1c1b156b8b867c","slug":"26-hiv-positive-found-in-17-months-in-unnao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप की सिरिंज कर रही गड़बड़ी, कहीं आप भी न हो जाएं 'AIDS' के शिकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप की सिरिंज कर रही गड़बड़ी, कहीं आप भी न हो जाएं 'AIDS' के शिकार
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एड्स के लिए एचआईवी वायरस जिम्मेदार होता है। यह वायरस एक इंसान से दूसरे में फैलता है। वायरस से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। एचआईवी पॉजिटिव मरीज अन्य बीमारियों का भी शिकार हो जाता है। बीमारी के दौरान शरीर में टीबी का अटैक भी होता है।
विज्ञापन
वर्ष 2016-2017 में जिले में 42 एचआईवी मरीजों की पहचान हुई थी
डेमो पिक
यूपी के उन्नाव जिले के बांगरमऊ कस्बे में एचआईवी से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वर्ष 2016-2017 में जिले में 42 एचआईवी मरीजों की पहचान हुई थी। इनमें 12 बांगरमऊ के थे। वहीं मौजूदा साल में 14 मरीजों में एचआईवी की पुष्टि हो चुकी है। इनमें सात महिलाएं व बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
झोलाछाप के एक ही सिरिंज का कई मरीजों पर प्रयोग करने की शिकायत भी की थी
डेमो पिक
बांगरमऊ में लगातार बढ़ रहे एचआईवी पीड़ितों की संख्या की वजह जानने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कोई पहल नहीं की है। यह हाल तब है जब इसी क्षेत्र के एचआईवी पीड़ित ने एक झोलाछाप के एक ही सिरिंज का कई मरीजों पर प्रयोग करने की शिकायत भी की थी।
बांगरमऊ में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है
डेमो पिक
जिले के अन्य हिस्सों में एचआईवी पीड़ितों की संख्या में कमी आ रही है। वहीं बांगरमऊ में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वर्ष 2016-2017 में आईसीटीसी सेंटरों पर बांगरमऊ के 458 लोगों ने जांच कराई थी। इनमें 12 में एचआईवी की पुष्टि हुई थी। इन मरीजों का एआरटी सेंटर पर उपचार चल रहा है।
14 लोगों में एचआईवी की पुष्टि हुई है
डेमो पिक
वहीं मौजूदा वर्ष में बांगरमऊ क्षेत्र से अब तक 700 से अधिक लोगों ने एचआईवी की जांच कराई है। इनमें 14 लोगों में एचआईवी की पुष्टि हुई है। इससे पूर्व वर्ष 2015 में बांगरमऊ में एचआईवी से पीड़ित 10 मरीज मिले थे। वहीं बांगरमऊ में लगे शिविर में 13 रिएक्टिव केस मिलने से हड़कंप है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार 13 रिएक्टिव केस की एलाइजा जांच कराई जाएगी। जांच में सभी में एचआईवी की पुष्टि होती है तो यह गंभीर मामला होगा।
इन लक्षणों पर तुरंत जांच कराएं
डेमो पिक
जिला अस्पताल के आईसीटीसी सेंटर में तैनात काउंसलर पंकज कुमार शुक्ला ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति को बिना खास वजह से बुखार बना रहता है, या वह लगातार डायरिया से पीड़ित है तो उसे एचआईवी जांच जरूर करानी चाहिए। इसके साथ ही लगातार सूखी खांसी आने, मुंह में सफेद छालों के निशान होना, कम समय में वजन का कम होना, शरीर में लगातार थकान रहना, डिप्रेशन व याददाश्त कम होने पर भी एड्स की जांच करानी चाहिए।
आज होगी 13 रिएक्टिव मरीजों की जांच
डेमो पिक
बांगरमऊ के प्रेमगंज में मिले एचआईवी के 13 रिएक्टिव मरीजों की जांच सोमवार को जिला अस्पताल के आईसीटीसी सेंटर में की जाएगी। सभी मरीजों को जिला अस्पताल बुलाया गया है। जांच के बाद एचआईवी की पुष्टि हो सकेगी। जरूरत पड़ने पर मरीजों की ईएलआईएसए(एंजाइम लिंक्ड इम्यूनोसारबेंट) जांच भी कराई जा सकती है।