{"_id":"68eeafaadcce7bdcd30e7b18","slug":"26-dengue-patients-found-in-four-days-one-death-beds-reserved-in-hospitals-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1297813-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: चार दिन में डेंगू के मिले 26 रोगी, एक मौत, अस्पतालों में बेड आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: चार दिन में डेंगू के मिले 26 रोगी, एक मौत, अस्पतालों में बेड आरक्षित
विज्ञापन
कानपुर। सीजनल एडीनो वायरस के साथ डेंगू का भी संक्रमण तेज हो गया है। सांस फूलने, प्लेटलेट्स काउंट कम होने, आंतों में संक्रमण के रोगी बढ़ गए हैं। कोमॉर्बिड रोगियों को वायरल फीवर के बाद निमोनिया हो जा रहा है। एक्यूट रेस्पेरेटरी डिस्ट्रेस (एआरडीएस) में जाने के बाद रोगी की मौत हो जाती है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने चार दिन में 26 रोगियों को डेंगू की पुष्टि की है। सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि अस्पतालों और सीएचसी में बेड आरक्षित कर दिए गए हैं।
नगरीय और ग्रामीण दोनों इलाकों में वायरल फीवर का फैला हुआ है। डेंगू और टाइफाइड के रोगी बढ़ रहे हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. बीपी प्रियदर्शी ने बताया कि शनिवार से मंगलवार तक डेंगू की 26 रोगियों को पुष्टि हुई है। डेंगू के लक्षण लेकर रोगी ओपीडी में आए थे। उन्होंने बताया कि पांच-छह रोगियों में रोज डेंगू की पुष्टि हो रही है। कल्याणपुर के रहने वाले रामेश्वर (50) की बुखार आने के बाद निमोनिया से मौत हो गई। एआरडीएस की स्थिति में जाने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखे जाने के लिए हैलट रेफर किया गया था।
मेडिसिन विभाग का आईसीयू रोगियों से फुल है। मंगलवार को घाटमपुर सीएचसी में 580 रोगी देखे गए। इनमें 400 रोगी बुखार के रहे हैं। बरीपाल सीएचसी में 42, कोरिया पीएचसी में 35, बीबीपुर में 42, रेउना में 40, और कोटरा पीएचसी कोटरा में 38 आए जिनमें ज्यादातर वायरल फीवर के हैं। बिधनू सीएचसी में आए 428 में 214 रोगी बुखार के आए। इसी तरह सरसौल, भीतरगांव आदि सीएचसी की ओपीडी में बुखार के रोगियों की भरमार रही। सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि भीतरगांव में टीम भेजकर जांच कराई गई। जिन रोगियों की मौत हुई उनका भी ब्योरा इकट्ठा किया गया है। वायरल फीवर के मद्देनजर हैलट में 30 बेड, जिला अस्पतालों में 10-10 बेड तथा प्रत्येक सीएचसी में पांच बेड आरक्षित किए गए हैं। गंभीर रोगियों के आने पर उन्हें स्वास्थ्य केंद्र से अस्पतालों में शिफ्ट किया जाएगा।